एक्सप्लोरर

मुंबई: प्लेन ने भरी उड़ान, बीच हवा में यात्री पीने लगा सिगरेट, फिर हुआ यह एक्शन

Mumbai News: दुबई से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मुर्तजा राअली खान नामक यात्री ने टॉयलेट में सिगरेट पी. क्रू मेंबर को गंध आने पर उसने ई-सिगरेट कबूली. एयरपोर्ट पर शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ.

महाराष्ट्र के मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां उड़ान भर चुकी एक फ्लाइट में यात्री ने सिगरेट निकाली और उसे जलाकर पीने लग गया. फ्लाइट में धूम्रपान की इस घटना को देख बाकी लोग पहले तो हैरान रह गए और फिर गुस्से से फूट पड़े. 

यह मामला दुबई से मुंबई आने वाले स्पाइस जेट के विमान में हुआ. मुंबई की सहार पुलिस स्टेशन में इसको लेकर केस दर्ज किया गया है. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दुबई से मुंबई आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-60 के टॉयलेट में बैठकर एक शख्स सिगरेट पीने लगा था. आरोपी की पहचान मुर्ताज राअली खान के रूप में हुई है.

क्रू मेंबर को टॉयलेट से आई सिगरेट की गंध
मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्पाइसजेट एयरलाइंस ने दुबई से मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित की. कैबिन क्रू ने यात्रियों से अपील की कि धूम्रपान वर्जित है और इसलिए ऐसा काम न करें. विमानन नियमों के अनुसार, विमान में धूम्रपान निषेध के संकेत भी लगाए गए थे. देर रात करीब 10.00 बजे, सीनियर कैबिन क्रू मेंबर महेश लोला को सिगरेट के धुएं की बदबू आने लगी. इसके बाद 1K में बैठे यात्री मुर्तजा खान से संपर्क किया गया. 

क्रू मेंबर ने पायलट से की शिकायत 
महेश लोला ने मुर्तजा खान से पूछताछ की, जिसने विमान के पिछले हिस्से में शौचालय में ई-सिगरेट पीने की बात मान ली. खान ने एक हरे रंग की ई-सिगरेट दिखाई, जिसे महेश लोला ने जब्त कर लिया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, क्रू मेंबर महेश लोला ने पायलट को इस बात की जानकारी दे दी. फिर एयरपोर्ट के अधिकारियों को सूचित किया गया. 

मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड को दी गई सूचना
स्पाइसजेट एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर चंद्रकांत सोनवणे ने मुर्तजा खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जब फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई टर्मिनल 2) पर पहुंची तब ड्यूटी पर तैनात स्पाइसजेट के सुरक्षाकर्मी को बताया गया कि इस प्लेन में एक यात्री ने धूम्रपान निषेध नियमों का उल्लंघन किया है.

पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस
इसके बाद नजदीकी सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई और मुर्तजा खान के खिलाफ BNS की धारा 125 और विमान नियम, 1937 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है. सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस जारी किया गया है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget