एक्सप्लोरर

मुंबई में दहशत की साजिश! अग्निवीर से लोडेड ‘इंसास राइफल’ चोरी, नेवी यूनिफॉर्म में आया था चोर

Mumbai INSAS Rifle Stolen: मुंबई के नेवी नगर से एक अग्निवीर की इंसास राइफल, जिसमें 40 राउंड्स और 3 मैगज़ीन थे, चोरी हो गई है. चोर नेवी QRT की वर्दी में आया और अग्निवीर को झांसा देकर राइफल छीन ली.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. दरअसल, मुंबई के नेवी नगर इलाके से 'इंसास राइफल' चोरी हो गई है. केवल राइफल ही नहीं, उसके साथ 3 मैगज़ीन भी गायब हैं. दरअसल, राइफल खाली नहीं, बल्कि 40 राउंड्स से लोडेड थी. 

पुलिस का कहना है कि राइफल चुराने वाला शख्स अब भी अज्ञात है और फरार चल रहा है. भरी हुई राइफल चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है. 

नेवी QRT की यूनिफॉर्म में आया था चोर
दरअसल, यह राइफल कर्तव्य पर तैनात अग्निवीर से छीनकर चोरी की गई है. नेवी के शीघ्र कार्रवाई दल (QRT) का हवाला देकर अग्निवीर को ड्यूटी से रिलीव कर खाने के लिए भेजा गया. इसी दौरान उससे राइफल ले ली गई और फिर वह शख्स गायब हो गया.

बताया जा रहा है कि अग्निवीर ड्यूटी पर तैनाथ था, तभी नेवी की शीघ्र कार्रवाई दल की वर्दी में आए शख्स ने उसे ड्यूटी से फ्री करने का झांसा दिया और उसकी इंसास रायफल अपने कब्जे में ले ली. मामला कफ परेड पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. नौसेना की ओर से भी जांच शुरू कर दी गई है. 

नौसेना का बयान 
मुंबई स्थित नौसेना के आवासीय क्षेत्र में 6 सितंबर 2025 की रात को एक संतरी चौकी से गोला-बारूद सहित एक राइफल के गायब होने की सूचना मिली थी. एक जूनियर नाविक, जो संतरी ड्यूटी पर था, कथित तौर पर नौसेना की वर्दी पहने एक अन्य व्यक्ति के पास आया और उसे ड्यूटी से मुक्त कर दिया. 

उसने बताया कि उसे अब ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है. बाद में, संतरी की ड्यूटी संभालने वाला व्यक्ति राइफल और गोला-बारूद सहित अपनी चौकी से गायब पाया गया. मुंबई पुलिस के सहयोग से खोई हुई वस्तुओं की बरामदगी के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड बनाया जा रहा है. अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है और भारतीय नौसेना इस कोशिश में सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है.

क्या होती है इंसास राइफल?
INSAS या इंडियन न्यू स्मॉल आर्म्स सिस्टम राइफल भारत द्वारा अपनी सेना के लिए विकसित एक गैस-ऑपरेटेड असॉल्ट राइफल है, जो मुख्य रूप से 5.56×45mm NATO गोला-बारूद से बनी है. 90 के दशक के अंत में पुरानी राइफलों की जगह लेने के लिए इसे शुरू किया गया था. 

इंसास सिंगल शॉट या थ्री-राउंड बर्स्ट मोड में फायर कर सकती है और इसमें ऑप्टिकल साइट्स और ग्रेनेड लॉन्चर भी लगाए जा सकते हैं. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget