एक्सप्लोरर

Mumbai News: किराना दुकान के मालिक से 3 लाख रुपये से अधिक की ठगी, पेटीएम के नाम पर ऐसे हुई धोखाधड़ी

Paytm Fraud: पेटीएम मशीन सर्विसिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने एक दुकानदार को 3.67 लाख का चूना लगाया था.

Mumbai Crime News: मलाड पुलिस ने एक 24 वर्षीय, पूर्व पेटीएम सेवा एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने पेटीएम मशीन की सर्विसिंग के बहाने एक किराने की दुकान के मालिक से 3 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. मलाड साइबर यूनिट के मुताबिक सर्विस एजेंट ने किराना मालिक के मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को कॉपी किया था और फिर विभिन्न फर्जी बैंक खातों के जरिए किराना स्टोर के मालिक को किया गए भुगतान खुद ले लिया. आरोपी की पहचान नीलेश घोसालकर के रूप में हुई है. उसने लॉकडाउन से पहले पेटीएम छोड़ दिया था और वर्तमान में फील्ड सेल्स एजेंट के रूप में "फ्रीचार्ज" मोबाइल बैंकिंग ऐप के लिए काम कर रहा है.

असली ग्राहक सेवा एजेंट के पहुंचने से पहले पहुंच गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता जो सुंदर नगर क्षेत्र, मलाड (पश्चिम) में एक सुपरमार्केट चलाता है, पेटीएम मशीन का उपयोग करता है जिसे उसी आरोपी ने कुछ महीने पहले पेटीएम से नौकरी छोड़ने से पहले लगाया था. दुकान के मालिक की पेटीएम मशीन को सर्विसिंग की जरूरत थी इसलिए उसने पेटीएम ग्राहक सेवा एजेंट को बुलाया था लेकिन पेटीएम सर्विस एजेंट के दुकान के पास पहुंचने से पहले घोसालकर आया और मालिक से पूछा कि क्या उन्हें मशीन की सर्विसिंग की जरूरत है.

एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि आरोपी उसे जानता था, इसलिए दुकानदार ने उसे बिना यह जाने मशीन की सर्विस करने की इजाजत दे दी कि आरोपी अब पेटीएम के साथ नहीं काम करता है. दुकान मालिक की मौजूदगी में पेटीएम मशीन सर्विस कराने के बहाने घोसालकर ने मालिक का मोबाइल फोन ले लिया. उसने ओटीपी को कॉपी कर ऐप को अपने फोन के लिए भी एक्सेस कर दिया और दुकान से निकल गया.

Bombay High Court से बीजेपी नेता नारायण राणे को झटका, BMC के नोटिस को खारिज करने से किया इनकार

आरोपी ने ट्रांसफर किये थे 3.67 लाख रुपये

अधिकारी ने कहा कि घोसालकर ने तब विभिन्न बैंक खातों में यूपीआई पिन का उपयोग करके लगभग 3.67 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए और बाद में अपने सहयोगियों की मदद से उसे अपने खाते में ले लिया. यह जानकारी करने के बाद कि पैसा चला गया है, पीड़ित ने पिछले हफ्ते मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत की जिसके बाद आरोपी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से बाद में उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पूछताछ के दौरान पता चला कि घोषालकर ने अपने एक सहयोगी की मदद से कई ग्राहकों को ठगा था और उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खोले गए विभिन्न बैंक खातों में यूपीआई पिन का इस्तेमाल कर रकम ट्रांसफर कर दी थी. साइबर यूनिट के पीएसआई धीरज वायकोस ने कहा कि अब तक हमने आरोपियों के 4 से 5 फर्जी बैंक खातों का पता लगाया है, जिसमें उन्होंने राशि ट्रांसफर की है.

Mumbai News: आपत्तिजनक वीडियो कॉल के झांसे में एक और शिकार, 26 साल के युवक से महिला ने वसूली मोटी रकम, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget