एक्सप्लोरर

मुंबई: कैंसर पीड़ित दादी को कूड़े में फेंककर भागा पोता, अस्पताल ने की फ्री इलाज की पेशकश

Mumbai News: मुंबई में कैंसर पीड़ित नानी को पोते ने इलाज के नाम पर जंगल में सड़क किनारे एक कूड़े के ढेर में फेंका. पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV खंगाला और आरोपी का झूठ CCTV में पकड़ा गया.

Mumbai News: मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी. एक पोते ने अपनी कैंसर पीड़ित बीमार दादी को आधी रात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया और भाग गया. रविवार (22 जून) को ये घटना हुई और बुधवार (25 जून) को ठीक 3 दिन बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में पोते के खिलाफ FIR दर्ज कर ली.

मुंबई की आरे कॉलोनी पुलिस ने CR No. 100/25 U/S 125 BNS, 3(5), R/W Section 24 Senior Citizens Act, 2007 के तहत पोते के खिलाफ केस दर्ज किया है. गुरुवार को आरोपी पोते को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया. वहीं 70 साल की बुजुर्ग महिला यशोदा गायकवाड़ को जूहू के कूपर अस्पताल में मुंबई पुलिस ने भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

70 साल की पीड़ित महिला को स्किन कैंसर था

नागपुर के प्रसिद्ध कैंसर अस्पताल नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट ने भी इन पीड़ित महिला का इलाज मुफ्त में करने की पेशकश की है. दरअसल, इस पीड़ित महिला की बेटी और दामाद की मौत हो गई है. वहीं बेटी का बेटा यानी नवासा (पोता) ही इनकी देखभाल करता था. 70 साल की पीड़ित महिला को स्किन कैंसर हो गया था, जिसके इलाज में हर महीने 10 से 15 हजार का खर्च हो रहा था.

पीड़ित महिला की एक दुकान है जिसके रेंट से महिला का इलाज होता था. लेकिन जब कभी महिला को पैनिक अटैक आता था, तो वो वॉयलेंट हो जातीं थी. जिससे आरोपी पोता काफी परेशान था. पुलिस जानकारी और FIR के मुताबिक आरोपी पोते ने रविवार की आधी रात 4 बजे अपनी दादी को इलाज के बहाने घर से ऑटो में बिठाया और आरे कॉलोनी के सुनसान जंगल में ले जाकर सड़क किनारे कूड़े के ढेर में फेंक दिया, फिर वहां से भाग गया.

महिला 5 घंटे वही कूड़े के ढेर में पड़ी रही

सदमे और बरसात से महिला बेहोश हो गई और 5 घंटे वही कूड़े के ढेर में पड़ी रही. सुबह 7 बजे के करीब इलाके के कुछ लोगो ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस आई और महिला को ट्रॉमा अस्पताल ले गई. लेकिन वहां पीड़ित बुजुर्ग महिला को एडमिट नही किया गया क्योंकि स्किन कैंसर के कारण बुजुर्ग महिला की नाक, एक तरफ का गाल सब सड़ चुके थे.

आरे कॉलोनी पुलिस इसके बाद महिला को एम्बुलेंस में डालकर शताब्दी अस्पताल कांदिवली ले गई. लेकिन वहां भी स्किन कैंसर का इलाज नही हो पाने से पीड़िता को जूहू के कूपर अस्पताल, बीएमसी में भर्ती करवाया गया. जहां उनका इलाज अभी भी चल रहा है.

आरोपी का झूठ CCTV में पकड़ा गया

हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पोता लगातार पुलिस से झूठ बोलता रहा की उसकी दादी खुद खुद आरे कॉलोनी आ गई और बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई. शुरुआत से ही पुलिस आरोपी पोते के बयान पर भरोसा नहीं कर रही थी, क्योंकि कांदिवली से आरे कॉलोनी की दूरी 5 किमी से ज्यादा है. पिछले 3 दिन में पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV खंगाला और आरोपी का झूठ CCTV में पकड़ा गया.

आरोपी बुजुर्ग महिला को ऑटो में बिठाकर आरे कॉलोनी के जंगल की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget