एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 33 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 8 गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने 33.355 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया. इस मामले में 7 विदेशी यात्रियों और 1 लोकल रिसीवर को NDPS अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया.

मुंबई कस्टम्स जोन-III ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMI), मुंबई पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सूत्रों ने बताया कि 8 से 10 जुलाई 2025 के बीच की गई संयुक्त कार्रवाई में अधिकारियों ने कुल 33.355 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया.

इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 33.355 करोड़ रुपये है. इस ऑपरेशन में कुल 6 अलग-अलग मामलों में 7 अंतरराष्ट्रीय यात्री और 1 लोकल रिसीवर को गिरफ्तार किया गया है.

मादक पदार्थों को ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया जा रहा था

बरामद मादक पदार्थों को यात्रियों के जरिए बेहद शातिर तरीके से ट्रॉली बैग में, काले और पारदर्शी वैक्यूम पैक प्लास्टिक पाउचों में छिपाकर लाया जा रहा था. अधिकतर आरोपी यात्री मलेशिया और बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे.

कुछ मामलों में कस्टम्स की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई, जबकि अन्य मामलों में अधिकारियों ने यात्री प्रोफाइलिंग तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया.

11.891 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया 

नमें से एक मामले में, दो यात्रियों को बैंकॉक से आते समय पकड़ा गया, जिनके पास से 11.891 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया. इसके अतिरिक्त, एयरपोर्ट के बाहर ऑटो-रिक्शा स्टैंड से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जो संदिग्ध सामान रिसीव करने आया था

हर मामले में जब्त की गई मात्रा 2.4 किलोग्राम से 11.8 किलोग्राम के बीच रही, और सभी आरोपियों को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

भारत में ड्रग्स तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है

मुंबई कस्टम्स से की गई यह सघन कार्रवाई इस बात का संकेत है कि हवाई मार्गों के जरिए भारत में हो रही ड्रग्स तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों की सतर्कता, प्रोफाइलिंग तकनीक और खुफिया जानकारी के आधार पर हुई यह सफलता मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति श्रृंखला को रोकने की दिशा में एक ठोस कदम है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget