एक्सप्लोरर

'...अभी भी जिंदा क्यों हो?' फेसबुक लाइव पर सुनाई आपबीती और कर ली आत्महत्या, मंगेतर पर लगाए आरोप

Mumbai CA Suicide: गोवंडी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप पासवान ने कथित मानसिक यातना और छेड़छाड़ के झूठे आरोपों के बाद आत्महत्या कर ली. इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर अपनी व्यथा साझा की.

Mumbai News: मुंबई में गोवंडी के देवनार इलाके में 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) संदीप पासवान ने मंगलवार (19 सितंबर) को आत्महत्या कर ली. खुदकुशी जैसा कदम उठाने से पहले संदीप ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाई थी. 

संदीप पासवान ने फेसबुक लाइव पर कहा था कि उन्हें एक महिला (दावे के मुताबिक मंगेतर) और उसके माता-पिता द्वारा मानसिक यातना और छेड़छाड़ के झूठे आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक लाइव देखने वाले यूजर्स ने पुलिस को संभावित खुदकुशी जैसे कदम को लेकर सतर्क किया था, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक संदीप ने खुद को छत के पंखे से लटका लिया था.

महिला के साथ हुआ था विवाद
मुंबई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक संदीप पासवान का पिछले एक साल से महिला और उसके परिवार के साथ विवाद था. वह पुलिस से काउंसलिंग ले रहा था और पिछले महीने उसने पुलिस को एक व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से उनके समर्थन और एक नई शुरुआत करने की उम्मीद के लिए धन्यवाद मैसेज भेजा था. संदेश में उसने पुलिस अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह कोई कठोर कदम नहीं उठाएगा.
 
2018 में हुआ था महिला के साथ परिचय
संदीप इस साल फरवरी में मुंबई आया था और एक फर्म में हेड अकाउंटेंट के रूप में काम किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीप पासवान का परिचय मुंबई की एक महिला से 2018 में हुआ था. दोनों लगातार संपर्क में थे और अक्सर मुलाकात होती रहती थी. 2021 में उसने कथित तौर पर संदीप से 12.5 लाख रुपये लिए, इस पैसे से फ्लैट खरीदने का वादा किया.

छेड़छाड़ का मामला किया गया दर्ज 
हालांकि, जब संदीप को उसके इरादों पर शक हुआ, तो उसने पैसे वापस मांगे. 14 जून 2023 को महिला के परिवार ने कथित तौर पर संदीप को मुंबई आने के लिए कहा, उसे आश्वासन दिया कि पैसे उसे वापस कर दिए जाएंगे. हालांकि संदीप के पहुंचने पर, उस पर कथित तौर पर हमला किया गया और नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया. 

कोर्ट में मुकदमा किया दायर 
संदीप ने अपने मामले का समर्थन करने के लिए अपने बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए और बाद में महिला और उसके परिवार के खिलाफ हजारीबाग कोर्ट में मुकदमा दायर किया, जिसमें उन पर कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और इसे एक दीवानी मामला बताकर खारिज कर दिया. 

फेसबुक पर किया लाइव
17 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे संदीप ने फटी हुई टी-शर्ट पहनी हुई थी और गोवंडी में अपने फ्लैट से फेसबुक पर लाइव किया. इसमें यूजर्स को शरीर पर चोट के निशान दिखाए. वीडियो में संदीप ने महिला और उसके परिवार पर शारीरिक रूप से हमला करने और उन्हें अपनी जान लेने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. लाइव स्ट्रीम के दौरान संदीप ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अभी भी जिंदा क्यों हो? बस मर जाओ, या हम तुम्हें मार देंगे.टट इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपनी जान ले ली.

ये भी पढ़ें: Pune CA Death: पुणे में 'वर्कलोड' से 26 साल की CA की मौत, लड़की की मां का बॉस को लिखा ये पत्र कर देगा भावुक

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget