एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: फेसबुक फ्रेंड ने आर्थिक मदद के नाम पर विवाहित महिला से दो बार किया रेप, हुआ गिरफ्तार

Crime News Mumbai: मुंबई में एक विवाहित महिला से उसके फेसबुक फ्रेंड ने आर्थिक मदद देने के बहाने दो बार रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक कर्मचारी को सोशल मीडिया पर एक महिला से दोस्ती करने और उसकी आर्थिक मदद करने के बहाने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि करीब छह महीने पहले आरोपी सुहास कांबले ने पीड़िता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जो शहर के पूर्वी उपनगर में रहती है. जब उसने अनुरोध स्वीकार नहीं किया, तो उसने फेसबुक मैसेंजर पर उसे संदेश भेजना शुरू कर दिया, जिसका उसने जवाब दिया. बाद में, उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान किया और समय के साथ बात करते रहे. बातचीत के दौरान महिला ने उसे बताया कि उसकी हाल ही में शादी हुई है और वह और उसका पति आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं.

महिला की मजबूरियों का आरोपी ने उठाया फायदा

जानकारी ने मुताबकि महिला ने कहा कि उसके पति ने एक दोस्त से कर्ज लिया था जिसे वे चुका नहीं पा रहे थे. उसने कहा कि उसके पति का दोस्त पैसे वापस करने के लिए उन्हें परेशान कर रहा था. आरोपी ने उससे कहा कि वह पैसे से उनकी मदद कर सकता है और महिला से चेंबूर में मिलने के लिए कहा. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने उसे किसी आर्थिक मदद की पेशकश नहीं की. जब महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की धमकी दी, तो उसने पैसे देने का वादा करते हुए उसे फिर से चेंबूर बुलाया, लेकिन कथित तौर पर उसके साथ फिर से बलात्कार किया. इसके बाद, महिला ने यह सब अपने पति को बताया, जिसने एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया.

Rajya Sabha Election: बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठुकराई जेल में बंद NCP नेता नवाब मलिक की जमानत याचिका, वोटे देने के लिए मांगी थी बेल

गिरफ्तार किया गया आरोपी

पुलिस कर्मियों की एक टीम ने गुरुवार को कांबले को उसके आवास से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने की प्रक्रिया में है, जिसमें उसके कॉल रिकॉर्ड, लॉज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत शामिल हैं.

Maharashtra School News: महाराष्ट्र में 15 जून से खुलेंगे बच्चों के स्कूल, कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से चिंता में माता-पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget