एक्सप्लोरर

मुंबई में बीकेसी मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में लगी आग, ट्रेन सर्विस रुकी, कोई हताहत नहीं

BKC Metro Station Fire: बीकेसी मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में आग लगी, जिससे सेवाएं बंद हो गईं. आग लकड़ी की चादरों और निर्माण सामग्री तक सीमित रही और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

BKC Metro Station: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में शुक्रवार (15 नवंबर) को आग लग गई, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई. इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, बांद्रा पूर्वी क्षेत्र में स्थित स्टेशन में आग अपराह्न करीब 1.10 बजे लगी. यह 40-50 फुट की गहराई पर लकड़ी की चादरों, फर्नीचर और निर्माण सामग्री तक ही सीमित रही. इससे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया. नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.’’

प्रशासनिक वार्ड के कर्मचारी अग्निशमन अभियान में लगे हैं
उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए हैं. मुंबई अग्निशमन विभाग के कर्मियों के अलावा, मुंबई पुलिस बल, अडानी पावर, 108 एम्बुलेंस, मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के स्थानीय प्रशासनिक वार्ड के कर्मचारी अग्निशमन अभियान में लगे हैं. अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी त्वरित प्रतिक्रिया वाहन के साथ घटनास्थल पर हैं.

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन
बीकेसी मेट्रो स्टेशन एमएमआरसी की मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के 12.69 किलोमीटर लंबे चरण-1 का हिस्सा है, जो बीकेसी और आरे जेवीएलआर को जोड़ता है. इस लाइन का उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. एमएमआरसी ने घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इसने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि ए4 प्रवेश-निकास द्वार के बाहर लगी आग के कारण बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं.

अधिकारियों ने सेवाएं रोक दी हैं
पोस्ट में कहा गया, ‘‘बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, क्योंकि प्रवेश/निकास ए4 के बाहर आग लगने से स्टेशन में धुआं भर गया है. अग्निशमन दल कार्य पर है.’’ इसमें यह भी कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने सेवाएं रोक दी हैं और एमएमआरसी तथा डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं.

एमएमआरसी ने कहा कि यात्री वैकल्पिक मेट्रो सेवा के लिए बांद्रा कॉलोनी स्टेशन जा सकते हैं. इससे पहले, 21 अक्टूबर को पुणे शहर के मंडई मेट्रो स्टेशन के भूतल क्षेत्र में आग लग गई थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: शिंदे गुट के मंत्री अब्दुल सत्तार का जिक्र कर BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, पूछ दिया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget