एक्सप्लोरर

Mumbai News: बीजेपी नेता किरीट सोमैया का शिवसेना पर पलटवार- जीवन में 57 पैसे का भी गबन नहीं किया

Mumbai News: किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी 57 पैसे तक का गबन नहीं किया है.

Mumbai News: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की सियासत में भारतीय नौसेना के पूर्व युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के नाम पर पैसों के गबन के आरोपों पर जमकर हंगामा हो रहा है. वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी 57 पैसे तक का गबन नहीं किया है.

57 पैसे का भी गबन नहीं किया- किरीट सोमैया

दरअसल पूर्व सांसद दक्षिण मुंबई में आर्थिक अपराध इकाई ईओडब्ल्यू के दफ्तर में लगातार दूसरे दिन अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सोमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना नेता संजय राउत के जरिए सेवा से बाहर हो चुके नौसेना पोत विक्रांत के संरक्षण के नाम पर 57 करोड़ रुपये का गबन करने का मुझपर आरोप लगाया है. मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में 57 पैसे तक का गबन या अवैध तौर पर दुरुपयोग नहीं किया है, लेकिन अब मुझपर शिवसेना झूठा आरोप लगा रही है.

Maharashtra News: लाउडस्पीकर विवाद पर सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने के बाद गृह मंत्री बोले- फील्ड से इनपुट लेकर होगी कार्रवाई

7 अप्रैल को दर्ज किया गया था केस

आईएनएस विक्रांत कोष गबन मामले में ईओडल्ब्यू के अधिकारियों ने सोमैया से सोमवार को तीन घंटे तक पूछताछ की थी. जांच के बारे में बात करते हुए सोमैया ने कहा कि मैंने ‘सेव विक्रांत’ पहल के तहत जमा किए गए कोष से जुड़ी जानकारी संबंधित अधिकारी को दे दी है. जानकारी पहले ही सार्वजनिक है लेकिन जांच के हिस्से के तौर पर, मैंने इसे उनके सामने पेश कर दिया है. दरअसल एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर ट्रॉम्बे पुलिस ने आईएनएस विक्रांत को कबाड़ में जाने से बचाने और उसे संग्रहालय में बदलने के लिए क्राउडफंडिंग से इकट्ठा लगभग 57 करोड़ रुपये का कथित रूप से गबन करने के लिए सात अप्रैल को केस दर्ज किया था.

संजय राउत पर साधा निशाना

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल को किरीट सोमैया की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी. साथ ही उनसे 18 अप्रैल से चार दिन तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच मामले में जांच अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा था. पूछताछ के बाद सोमैया ने कहा कि अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया वास्तविक सवाल ये है कि संजय राउत किस आधार पर 57 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचे हैं. उनके पास 57 करोड़ रुपये का आंकड़ा देने के लिए कौन सी सूचना है? उन्हें अदालत के सामने ये बताना होगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- स्कूलों में अब एक मिनट के लिए भी नहीं होगा पावरकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget