एक्सप्लोरर

Mumbai News: वेतन वृद्धि की मांग पर मुंबई में बसों की हड़ताल, सड़क से नदारद हुईं BEST डिपो की 900 से ज्यादा बसें

Mumbai Bus Strike: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वेतन वृद्धि को लेकर बस चालक हड़ताल पर हैं और इस हड़ताल के कारण आम लोगों को दिक्कत हो रही है. इनकी शिकायत है कि तीन साल से वेतन नहीं बढ़ाई गई है.

Maharashtra News: मुंबई (Mumbai) में सार्वजनिक परिवहन निकाय द्वारा नियुक्त निजी बस संचालकों के कुछ और अनुबंधित कर्मचारी, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रही हड़ताल में गुरुवार को शामिल हो गए, जिससे बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) की बस सेवाएं प्रभावित हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

परिवहन निकाय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'बेस्ट' के 12 डिपो से तीन निजी संचालकों की 921 बसें सड़कों से नदारद रहीं, जिससे सुबह से बस परिचालन प्रभावित हुआ है. निजी बस संचालक एसएमटी यानी डागा समूह के कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पूर्वी उपनगरों में बेस्ट के घाटकोपर और मुलुंड डिपो में काम बंद कर दिया, जिससे कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई थी.

इन कंपनियों के कर्मचारी भी हुई प्रदर्शन में शामिल
अधिकारियों ने बताया कि वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर मातेश्वरी और टाटा मोटर्स जैसे अन्य निजी संचालकों के कर्मचारी भी गुरुवार सुबह हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे विरोध तेज हो गया. उन्होंने बताया की ज्यादा संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के बाद सुबह से घाटकोपर, मुलुंड, शिवाजी नगर, वर्ली और आठ अन्य डिपो में बेस्ट की ठेके पर चलने वाली बसों का संचालन बाधित हुआ है.

प्रदर्शनकारियों का दावा, तीन साल से नहीं हुई वेतन वृद्धि
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बुधवार को दावा किया था कि उन्हें पिछले तीन वर्षों में पर्याप्त वेतन वृद्धि नहीं मिली है और गुजारा करना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि बेस्ट उपक्रम के कर्मचारियों की मासिक कमाई की तुलना में उनका वेतन काफी कम है. महानगर में सार्वजनिक बस सेवा प्रदान करने वाले ‘बेस्ट’ ने कुछ ठेकेदारों से बस पट्टे पर ली हुई हैं. इसके तहत निजी संचालक ही वाहनों के मालिक हैं और इसके रखरखाव, ईंधन और चालकों के वेतन से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है. ‘बेस्ट’ की लगभग 3,100 बस की मदद से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री सफर कर करते हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: सत्ता पक्ष और विपक्ष के रिश्ते पर जयंत पाटिल का बड़ा बयान, कहा- 'मैंने तो नारायण राणे का कोट पहनकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget