एक्सप्लोरर

Mumbai: कार पार्किंग के विवाद में चाकू, पत्थर और रॉड से हमला, बचाने आई पुलिस के साथ भी हाथापाई

Mumbai News: मुंबई में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. पार्किंग के विवाद में चार लोगों ने शख्स की पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान पीड़ित ने पुलिस को बुलाया. आरोप है कि पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई.

Maharashtra Crime News: मुंबई में पार्किंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. चार लोगों ने 30 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू, पत्थर और रॉड से हमला कर दिया. घटना मुलुंड कॉलोनी के हिंदुस्तान चौक इलाके की है. हमले में गुरप्रीत बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गुरप्रीत सिंह एक महीने पहले पत्नी के साथ मुलुंड कॉलोनी में रहने आया था.

रात करीब 11:30 बजे कार पार्क करने के दौरान बाइक सवार युवक से विवाद हो गया. युवक सड़क पर बाइक रोककर महिला से बात कर रहा था. गुरप्रीत ने बाइक हटाने के लिए कार का हॉर्न बजाया. युवक ने हॉर्न को अनसुना कर महिला से बात करने में मशगूल रहा. गुरप्रीत ने कार से बाहर निकलकर रास्ता खाली करने का अनुरोध किया. युवक तैश में आकर गुरप्रीत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. गुरप्रीत को गाली गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया. आरोपी ने गुरप्रीत की लात घूंसो से पिटाई कर दी.

पार्किंग के विवाद में हिंसक झड़प

मारपीट में गुरप्रीत का पैर चोटिल हो गया. आरोपी ने अन्य तीन साथियों को मौके पर बुला लिया. चारों ने मिलकर एक बार फिर चाकू, लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से गुरप्रीत पर धावा बोल दिया. हमले के दौरान गुरप्रीत ने डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हमलावरों ने हाथपाई की. मशक्कत के बाद पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया.

पुलिस की गिरफ्त में दो हमलावर

हमलावरों की पहचान 25 वर्षीय राहुल वसंत हांडे और 24 वर्षीय रोहित मनोहर देथे के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया. अन्य दो हमलावर मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने पीड़ित को मुलुंड के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया. मुलुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने, हत्या का प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Mumbai: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर बड़ा खुलासा, बचने के लिए की भारतीयों से शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget