एक्सप्लोरर

Mumbai Airport: 'अंतिम चेतावनी', मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी, बिटकॉइन में मांगे गए 10 लाख डॉलर

Mumbai Airport Threat: मुंबई हवाईअड्डे के टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आरोपियों ने बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर की मांग की है. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

Mumbai Airport Terminal 2 Blast Threat: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक ईमेल मिला है जिसमें उसके टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गुरूवार को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद सहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई. हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) द्वारा किया जाता है.

कब आया मेल?
अधिकारी ने कहा, ‘‘ईमेल गुरूवार को पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर हवाई अड्डे के ‘फीडबैक इनबॉक्स’ में प्राप्त हुआ था. यह एमआईएएल कंपनी के फीडबैक ईमेल पर आया था. संदेश भेजने वाले ने हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर विस्फोट न करने के लिए 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है.’’ ईमेल में लिखा है, ‘‘यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है. अगर निर्दिष्ट पते पर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित नहीं किये गये तो हम 48 घंटों में टर्मिनल दो को बम से उड़ा देंगे. अगले 24 घंटे में एक और चेतावनी संदेश भेजा जाएगा.’’

शिकायत दर्ज
उन्होंने कहा कि ईमेल प्राप्त होने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर एमआईएएल के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा विभाग के एक कार्यकारी ने सहार थाने से संपर्क किया और संदेश भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने का भय दिखाना) और 505 (1) (बी) (सार्वजनिक रूप से भयभीत करने या सार्वजनिक शांति भंग करने की चेतावनी देने के इरादे से दिया गया बयान) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिवसेना विधायक संजय शिरसाट का दावा, 'पिछले साल नहीं मिला कोई व्हिप', उद्धव गुट ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget