एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट पर जबरदस्त मारपीट, पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी के बीच चल गए लात-घूसे

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग विवाद में वाहन चालक और क्रिस्टल सिक्योरिटी गार्ड्स के कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. मीडिया संग दुर्व्यवहार भी चर्चा में.

Mumbai Airport News: दुनिया के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट्स में से एक,देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार 3 जून की देर शाम टर्मिनल 2 के डिपार्चर फ्लोर पर वाहन चालक, उनके परिजनों और एयरपोर्ट पर तैनात प्राइवेट सुरक्षा कंपनी ‘क्रिस्टल सिक्योरिटी’ के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई.

बताया जा रहा है कि यह विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था. पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के दौरान एयरपोर्ट परिसर कुछ देर के लिए मानो कुश्ती का अखाड़ा बन गया था. विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद CISF जवानों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें उपद्रवियों को रोकने में नाकाम रहीं.

एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई

सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा. वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 26 सेकंड का है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच की झड़प साफ देखी जा सकती है. इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, सहार पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मारपीट में शामिल वाहन चालक और सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जब हमले के पीड़ित और पर्यटक कश्मीर से मुंबई लौट रहे थे, तब कई मीडिया संस्थानों के पत्रकार इस खबर को कवर करने के लिए एयरपोर्ट के अराइवल सेक्शन पर पहुंचे थे. लेकिन खबर रिपोर्ट करने के दौरान, मीडिया कर्मियों के साथ एयरपोर्ट पर तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी ‘क्रिस्टल सिक्योरिटी’ के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया. इस घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए मुंबई पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर को मध्यस्थता करनी पड़ी.

उनकी दखल के बाद सिक्योरिटी कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और मीडिया कर्मियों को रिपोर्टिंग में आ रही बाधा को दूर किया गया.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपका ध्यान वंदे मातरम पर...' सत्य निकेतन हादसे पर वारिस पठान ने जताया दुख
'आपका ध्यान वंदे मातरम पर...' सत्य निकेतन हादसे पर वारिस पठान ने जताया दुख
मुंबई की बच्ची की तलाश में मथुरा पहुंची पुलिस, मंदिर में प्रार्थना के बाद मिली लापता
मुंबई की बच्ची की तलाश में मथुरा पहुंची पुलिस, मंदिर में प्रार्थना के बाद मिली लापता
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार

वीडियोज

Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget