एक्सप्लोरर

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे 2 मई को अस्थाई रूप से रहेंगे बंद, जानें- वजह

Mumbai Airport News: एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि 2 मई को दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे प्री-मॉनसून मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेंगे.

Mumbai Airport News: पोस्ट-मानसून मेंटेनेंस को लेकर मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) के दोनों रनवे 2 मई को परिचालन के लिए अस्थायी रूप से पांच घंटे के लिए बंद रहेंगे. एयरपोर्ट ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एयरपोर्ट के एक संचालक ने अपने एक बयान में कहा कि परिचालन में निरंतरता बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह काम हर साल किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस दौरान इंजीनियर और एयरसाइड की टीमें हवाई पट्टी का निरीक्षण करती है कि उसमें कोई कमी तो नहीं आई है.  उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संचालन के कारण हवाईपट्टी (रनवे) में थोड़ी बहुत कमी आने की संभावना रहती है, जिसे इस निरीक्षण के बाद ठीक किया जाता है.

एयरपोर्ट पर हैं दो रनवे

अडानी ग्रुप के स्वामित्व वाले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दो क्रॉसिंग रनवे हैं रनवे 09/27 और रनवे 14/32. दोनों रनवे 2 मई को कुछ समय के लिए बंद रहेंगे.

'5 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएगा परिचालन'

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने कहा कि 2 मई को दोपहर  11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे प्री-मॉनसून मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेंगे. CSMIA के कहा कि इस संबंध में NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया गया है. CSMIA ने कहा कि इस अभ्यास को लेकर सभी संबंधित हितधारकों को 6 महीने पहले ही सूचित कर दिया गया है और इससे एयरलाइंस को अपने उड़ान कार्यक्रम की योजना बनाने में भी मदद मिली है.

एयरपोर्ट ने कहा कि परिचालन का कार्य शाम 5 बजे के बाद फिर से शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि मुंई एयरपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे एयरपोर्ट है, यहां से हर दिन लगभग 900 उड़ानें संचालित होती हैं.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने बताया 'बेकार' तो देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'कमजोर', जब एक दूसरे पर बरसे पुराने साथी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget