एक्सप्लोरर

मुंबई में एक और नाबालिग हवस का शिकार! स्कूल जा रही छात्रा का रिक्शा चालक ने किया यौन उत्पीड़न

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में इन दिनों नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध के मामले में तेजी आई है. कभी बदलापुर तो कभी मुंबई नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का केस सामने आ रहा है.

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) का यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है. इस लड़की के साथ रिक्शा चालक ने तब छेड़छाड़ की जब वह स्कूल जा रही थी. इस लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ऱिक्शा चालक की तलाश की जा रही है.  

अभी रिक्शा चालक की पहचान नहीं हो पाई है. एमएचबी कॉलोनी के पुलिस थाने ने बयान जारी कर कहा, ''स्कूल जाने के क्रम में एक 15 साल की लड़की के साथ रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की. यह घटना मुंबई के बोरीवली इलाके में हुई है. इस संबंध में अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है और रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है.''

हाल ही में बदलापुर में नाबालिगों का हुआ था यौन उत्पीड़न
इस घटना ने एकबार फिर बदलापुर की घटना की याद ताजा कर दी है जहां स्कूल के स्टाफ ने दो नाबालिग बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया था. बच्चियों ने घर जाकर शिकायत की थी. हालांकि जब परिजन थाने में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें 12 घंटे तक बिठाकर रखा गया. इस घटना को लेकर जब हंगामा शुरू हुआ तो फिर शिकायत दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, अभी एसआईटी मामले की जांच कर रही है.

मुंबई में स्कूल की कैंटीन में नाबालिग का यौन उत्पीड़न
वहीं, कुछ दिन पहले ही वसई इलाके में एक स्कूल में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया था. बताया जा रहा है कि इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जो कि स्कूल का कैंटीन बॉय था.  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया था. लड़की इतनी डरी हुई थी वह कैंटीन नहीं जाना चाहती थी. जिसके बाद क्लास की टीचर ने मामले की जांच की तो पता चला कि कैंटीन बॉय उसे परेशान कर रहा था. 

ये भी पढे़ं- जबलपुर-हैदराबाद IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी! नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget