एक्सप्लोरर

मुंबई: डांडिया खेलने को लेकर हुई लड़ाई, इसी के बाद भेजने लगा अश्लील मैसेज, भाई समान पड़ोसी गिरफ्तार

मुंबई में एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला को अश्लील ईमेल भेजकर परेशान किया. दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था, लेकिन डांडिया खेलने को लेकर लड़ाई के बाद बात बिगड़ गई.

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में साइबर यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला को महीनों तक अश्लील और अपमानजनक ईमेल भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. दहिसर पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहित शाह को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले पीड़िता को बहन समान मानता था.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वो एक निजी कंपनी में काम करती है और उसने नवंबर 2024 से लगातार आपत्तिजनक ईमेल प्राप्त होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इन ईमेल्स में न सिर्फ अश्लील कंटेंट थे, बल्कि महिला के निजी जीवन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भी लीक की जा रही थीं. इससे परेशान होकर उसने पुलिस से मदद मांगी.

वीपीएन का किया गया इस्तेमाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने IPC और IT एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की और साइबर स्पेशलिस्ट की मदद से तकनीकी जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद की पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया था, ताकि वह ट्रेस न हो सके. यही नहीं, महिला की छवि को खराब करने के लिए उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया था.

जिसे भाई माना, वही निकला अपराधी

टेक्निकल एनालिसिस के बाद पुलिस ने गूगल और इंस्टाग्राम से आवश्यक डेटा मंगवाया और आईपी एड्रेस की गहराई से जांच की. अंततः जांच चार संदिग्धों तक सीमित हुई, जिनमें से एक मोहित शाह निकला, वही पड़ोसी जिसे महिला भाई मानती थी. शाह कई वर्षों तक इंग्लैंड में रहा और पत्नी से विवाद के बाद भारत लौट आया था.

नवरात्रि के दौरान महिला के पुरुष मित्रों के साथ डांडिया खेलने पर शाह ने आपत्ति जताई थी. इसी घटना के बाद दोनों के बीच बहस हुई थी और माना जा रहा है कि इसी विवाद के बाद उसने बदले की नीयत से यह साइबर उत्पीड़न शुरू किया. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget