एक्सप्लोरर

Maharashtra: हनुमान जयंती पर नवनीत राणा का उद्धव ठाकरे पर निशाना, कहा- '...तुम किस खेत की मूली हो'

Maharashtra News: अपने जन्मदिन पर एक सभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे यह देखकर रोते होंगे कि उनका अपना बेटा उनकी विचारधारा को बरकरार नहीं रख सका.

Maharashtra Politics: अपनी गिरफ्तारी को याद करते हुए भावुक नजर आईं अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने गुरुवार को दावा किया कि जेल में उन्हें परेशान किया गया था, लेकिन इससे उनकी आस्था कमजोर नहीं हुई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

'ज्यादा देर तक नहीं टिकेगा ठाकरे का घमंड'
राणा ने हनुमान जयंती और अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे का घमंड अधिक देर तक नहीं टिकेगा. उन्होंने कहा, 'राम जी ने अच्छे अच्छे घमंडियों को मिट्टी में मिलाया, तुम कौन से खेत की मूली हो.' 

'बच्चे पूछते थे कि आपको जेल में क्यों बंद किया गया है'
बता दें कि मुंबई में ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान करने के बाद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत और उनके पति एवं विधायक रवि राणा को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी. नवनीत उस समय को याद करते हुए भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उनके बच्चे पूछा करते थे कि उन्होंने क्या किया है और उन्हें जेल में बंद क्यों किया गया है?

'मुझे परेशान किया लेकिन मेरी आस्था नहीं डिगा पाए'
उन्होंने कहा, ‘‘जेल में मुझे परेशान किया गया, लेकिन वे मेरी आस्था को नहीं डिगा पाए.’’ सांसद ने कहा कि जब (कारावास के बाद) अस्पताल में उनके भर्ती होने पर उनके पति उनसे मिलने आए थे और वह उनसे मिलकर रोई थीं, तो उन पर उंगलियां उठाई गई थीं. उन्होंने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘‘घमंड’’ बहुत देर तक नहीं टिकेगा. उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम ने बड़े-बड़ों के घमंड को तोड़ा है.’’

'अपनी विचारधारा बरकार नहीं रख पाए ठाकरे'
सांसद ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी एवं उसकी विचारधारा को बरकरार नहीं रख पाए. उन्होंने शिव सेना में फूट पड़ने का जिक्र करते हुए यह बात कही. शिवसेना के कुछ विधायकों के बागी हो जाने के कारण ठाकरे नीत पूर्व राज्य सरकार गिर गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘(शिवसेना के संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे यह देखकर रोते होंगे कि उनका अपना बेटा उनकी विचारधारा को बरकरार नहीं रख सका और उसने इसे दफना दिया.’’

यह भी पढ़ें: Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में फिर उछाल, 803 नए केस, जानें- राजधानी मुंबई का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget