एक्सप्लोरर

Mumbai Haunted Road: भूतिया है ये सड़क, अकेले जाने की ना करें गलती, लोग कर चुके हैं 'सिर कटी महिला' को देखने का दावा

Most Haunted Place 2023: मुंबई में कुछ ऐसी भी सड़कें हैं जिसे प्रेतवाधित (Haunted) कहा जाता है, इस खबर में जानिए कि वो कौन सी सड़कें जहां लोगों ने 'आत्माओं' को देखने का दावा किया है.

Mumbai Haunted Place: मुंबई को 'सपनों का शहर' कहा जाता है. मुंबई चकाचौंध और फिल्मी दुनिया के लिए काफी मशहूर है. अक्सर मुंबई की नगरी में लोग बड़े-बड़े सपने लेकर आते हैं. कोई स्टार बनने आता है तो कोई अपने सपनों को पूरा करने के लिए. यहां के बड़े-बड़े बंगले और ऐसो आराम की जिंदगी अकसर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है, पर आज जो हम आपको बताने वाले हैं उसे पढ़कर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे. इस खबर में हम बात करेंगे मुंबई की उन भूतिया जगहों के बारे में जिसके बारे में जानने के बाद आप अकेले जाने की हिम्मत कभी नहीं कर पाएंगे. 

मार्वे और मध आइलैंड रोड (Marve and Madh Island Road)
यह शहर के सबसे सुन्दर मार्गों में से एक है, लेकिन इसे सबसे प्रेतवाधित मार्गों में से एक भी माना जाता है. यह सड़क दोनों तरफ हरे-भरे ऊंचे पेड़ों से ढकी हुई है. लोगों का मानना है कि मुंबई की इस सड़क पर दुल्हन के लिबास में एक महिला दिखाई देती है. चीखने और चिल्लाने की आवाजें भी आती है. इस सन्नाटे रोड पर अचानक से पायल की खनखनाहट से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसे लेकर लोग बताते हैं कि इस महिला को उसके पति ने धोखा दे दिया था. ऐसा माना जाता है कि इस रास्ते से आने वाले लोगों को दुल्हन की आत्मा परेशान करती है. दावा किया जाता है कि, इस मार्ग पर आत्मा के कारण कई बड़े-बड़े हादसे भी देखे गए हैं.

काशेदी घाट मुंबई-गोवा हाईवे (Kashedi Ghat Mumbai-Goa Highway)
अक्सर लोग यहां की मांस खाने वाली चुड़ैलों से भागने की कोशिश कर रहे यात्रियों और अन्य भयानक कहानियों को सुनाते हैं. काशेदी घाट मुंबई-गोवा-कोच्चि राष्ट्रीय राजमार्ग या राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (NH 66) पर स्थित एक पहाड़ी पर बनी सड़क है. काशेदी घाट राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के सबसे कठिन खंडों में से एक है. इस जगह के बारे में लोग कहते हैं कि अक्सर गाड़ी चलाते-चलाते उसे अचानक से सामने कोई दिखाई देता है. यह भी माना जाता है कि पूरा हाईवे, यानी मुंबई से गोवा हाईवे, एक डरावना हाईवे है. ये राजमार्ग मांस खाने वाली चुड़ैलों का पसंदीदा अड्डा है. अगर आप अपने साथ कोई मांसाहारी भोजन ले जा रहे हैं तो वे चुड़ैलों द्वारा ले ली जाती है. इस मार्ग पर कई लोगों की मौतें हो चुकी है. 

मुंबई-नासिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway)
मुंबई-नासिक राजमार्ग पर स्थित कसारा घाट को प्रेतवाधित कहा जाता है और बहुत से लोगों ने यहां अजीबो गरीब और काफी डरावनी चीजों को अनुभव किया है. लोग यहां एक बूढ़ी बिना सिर वाली हंसती-खिलखिलाती महिला को देखने का दावा करते हैं. इस जगह कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. कहा जाता है कि, कई लोगों के शवों को यहां के डंपिंग ग्राउंड में दफनाया जा चुका है. इसलिए कसारा घाट पर बहुत बेचैन आत्माएं रहती हैं.

8वीं मंजिल, ग्रैंड पैराडी टावर्स (Grand Paradi Towers)
मुंबई में ग्रैंड पैराडी टावर्स मुंबई के पॉश क्षेत्रों में से एक में स्थित है जो कि मालाबार हिल्स है. ग्रैंड पैराडी टावर्स का निर्माण 1970 के दशक में किया गया था और अतीत में यहां हुई कई आत्महत्याओं के कारण यह काफी प्रसिद्ध है. टावरों की अन्य मंजिलों के निवासियों और आसपास के स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पैरानॉर्मल चीजें (यानी वो चीजें जिसे विज्ञान समझा नहीं सकता) देखी जाती है. भवन में नौकरानियों और निवासियों के आत्महत्या करने की कई रिपोर्टें आई हैं. यह मुंबई की सबसे प्रेतवाधित जगहों में से एक है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'गौमांस खाने वालों के लिए संघ के दरवाजे खुले हैं तो फिर...', शिवसेना का बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
इलेक्ट्रिक हीटर बना जानलेवा, करंट लगने से 14 वर्षीय यज्ञा की दर्दनाक मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget