एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के 2 महीने बाद राज ठाकरे ने उठाए सवाल, बोले- 'शरद पवार को सिर्फ...'

Maharashtra Politics: मुंबई के वर्ली में आयोजित मनसे कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आशंका जताई और अप्रत्यक्ष तौर पर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा.

Raj Thackeray on Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दो महीने बाद रिजल्ट पर सवाल उठाया है. मुंबई के वर्ली में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राज ठाकरे ने चुनाव के नतीजों पर आशंका जताई, बल्कि अप्रत्यक्ष तौर पर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का 132 सीटें जीतना समझ में आता है, लेकिन अजित पवार को 41 सीटें और शरद पवार को सिर्फ 10 सीटें मिलना समझ से परे है.

वर्ली में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा, "चुनाव परिणाम के बाद कुछ चीजों पर विश्वास बैठ ही नहीं रहा है. विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य में अलग ही तरह का सन्नाटा पसरा था, ऐसा सन्नाटा कभी नहीं देखा. रिजल्ट के बाद जीते हुए कई लोगों ने मुझे फोन किया, उन्हें भी अपनी जीत पर भरोसा नहीं हो रहा था."

लोगों ने हमें वोट दिया लेकिन पहुंचा नहीं- राज ठाकरे 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, "लोगों ने हमें वोट दिया है, लेकिन वो हम तक नहीं पहुंचा, गायब हो गया. अगर ऐसा होता है, तो चुनाव न लड़ना ही ठीक है. कल्याण ग्रामीण सीट पर हमारे पार्टी के उम्मीदवार राजू पाटील को उनके ही गांव में एक भी वोट नहीं मिला, जो वहां से विधायक रह चुके हैं. ऐसी अन्य कई चीजें हैं जिन पर विश्वास नहीं हो रहा है. लोगों में भी विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर संभ्रम है."

खुद पर लगे आरोपों का दिया जवाब
राज ठाकरे ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, "उन पर आरोप लगाया जाता है कि वे हमेशा अपना स्टैंड बदलते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों ने कभी ना कभी अपनी भूमिका बदली है. मैंने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कभी स्टैंड नहीं बदला."

बीजेपी का साथ ईडी केस के कारण देने के आरोपों पर सफाई देते हुए राज ठाकरे ने कहा, "मैं शिवाजी महाराज की कसम खाकर बताता हूं कि मैंने बिजनेस किया था. कोहिनूर मिल के लिए हमने टेंडर भरा था. हमें टेंडर मिल गया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण हम उस डील से बाहर निकल गए."

विधानसभा चुनाव में नहीं मिली एक भी सीट
राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए (महाराष्ट्र में महायुति) का समर्थन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के 123 उम्मीदवार खड़े किए थे. इनमें सभी उम्मीदवार हार गए थे. यहां तक कि मुंबई की माहिम सीट से उनके बेटे अमित ठाकरे भी हार गए. चुनाव परिणाम आने के बाद अन्य विपक्षी दल जहां हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते रहे, वहीं राज ठाकरे ने चुप्पी साध रखी थी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'परीक्षा केंद्र में बुर्का पहनकर न दी जाए छात्राओं को एंट्री', नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget