एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों के कार्य से जुड़ा धन रोका गया, रोहित पवार ने अजित पवार पर लगाए आरोप

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीजेपी नेता नियंत्रित करना चाहते हैं. इसलिए सरकारी अस्पतालों का 26 स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) ने रविवार (22 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आदेश पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के तरफ से कोष रोके जाने से महाराष्ट्र में निर्माणाधीन सरकारी अस्पतालों का 26 स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है. 

उन्होंने कहा कि अजित पवार को बीजेपी (BJP) नेता ‘‘नियंत्रित’’ करना चाहते हैं. एनसीपी के शरद पवार गुट से जुड़े रोहित पवार ने आरोप लगाया कि जिन अस्पतालों के कार्य अधूरे पड़े हैं उनमें उनके निर्वाचन क्षेत्र कर्जत-जामखेड में निर्माणाधीन अस्पताल भी शामिल हैं. 

अजित पवार को नियंत्रित करने का प्रयास-रोहित

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कर्जत और जामखेड तहसीलों में सरकारी अस्पतालों का निर्माण कार्य आंशिक रूप से पूरा हो गया है. धन की कमी के कारण काम अब रुका हुआ है. अजित पवार वित्त मंत्री हैं, लेकिन बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना धन जारी नहीं किया जाए.’’

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अजित पवार को नियंत्रित करने का एक प्रयास है, जो पदनाम से फडणवीस के समकक्ष हैं. अगर कोई व्यक्ति इलाज की कमी के कारण अपनी जान गंवा देता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.’’

रोहित के आरोपों पर सूरज का पलटवार

अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबित कार्यों की तस्वीरें साझा करते हुए पवार ने कहा कि प्रदेश में 26 स्थानों पर इसी तरह की स्थिति है. रोहित के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजित पवार गुट के सूरज चव्हाण ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री के रूप में, अजित पवार ने आपके निर्वाचन क्षेत्र कर्जत जामखेड विधानसभा को 1,827.65 करोड़ रुपये दिए हैं.

जिसमें से 106 करोड़ रुपये सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिए गए हैं, जबकि 25 करोड़ रुपये दोनों तहसीलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए गए हैं.”चव्हाण ने कहा, ‘‘ऐसा कोई नहीं है जो अजित पवार को नियंत्रित कर सके. अजित दादा ऐसे कामों पर कभी राजनीति नहीं करते.’’

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में जनता तक नई तकनीक से पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, खुद बताया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget