एक्सप्लोरर

औरंगजेब वाले बयान पर घिरे अबू आजमी तो मौलाना रजवी बरेलवी बोले, 'यह देशद्रोह के दायरे में...'

Aurangzeb Row: औरंगजेब की तारीफ कर सपा नेता अबू आजमी घिर गए हैं. शिवसेना और बीजेपी अबू आजमी पर हमलावर हैं तो अब मौलाना रजवी बरेलवी उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं.

Maharashtra News: समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. उनके बयान पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया दी. वहीं, बीजेपी इस बयान को लेकर अबू आजमी को घेरने में लगी हुई है. इस बीच मौलाना रजवी बरेलवी ने अबू आजमी का बचाव किया है. 

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अबू आजमी का पक्ष लेते हुए कहा कि औरंगजेब के बारे में अबू आजमी ने जो कुछ कहा, वह उनका अपना नजरिया और सोच है. कोई व्यक्ति किसी के बारे में कुछ भी विचार रखता है, तो यह विचार रखने और बोलने की आजादी भारत में सभी को हासिल है. भारत एक आजाद देश है, और सभी को ये अधिकार दिए गए हैं कि हर व्यक्ति शालीनता के साथ आजाद भारत में अपनी बात कह सके.

देशद्रोह के दायरे में नहीं अबू आजमी का बयान - बरेलवी

मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है जो देशद्रोह के दायरे में आती हो. जो लोग उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा करने और कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, ये सब फिजूल की बातें हैं. उन्होंने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है. मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बादशाह इंसान थे और इंसान भूल और गलती से बना हुआ है. हां, ये बात जरूर है कि मुस्लिम बादशाहों से कुछ गलतियां हुई हैं, चूंकि वे भी इंसान थे और अगर इंसान से गलती न हो तो फिर वो फरिश्ता कहलाता है, और फरिश्तों से गलतियां नहीं होतीं.

पुराने जमाने को छोड़ नए जमान की करें बात - बरेलवी

उन्होंने आगे कहा कि अब पुराने जमाने की बातों को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की बात करना चाहिए. देश और प्रदेशों की तरक्की किस तरह होगी, उसकी बात करना चाहिए, देश विश्व गुरु बनने जा रहा है, इसकी बात करना चाहिए, न कि हिंदू-मुस्लिम की बात की जाए.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'औरंगजेब ज्यादा प्यारे हैं तो उनकी कब्र...', नवनीत राणा का अबू आजमी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget