एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मंत्रियों को दी ये हिदायत, जानें क्या कहा?

Maratha Reservation News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मराठा आरक्षण पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा दिए गए विरोधाभासी बयानों पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे सावधानी बरतने का आग्रह किया.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मराठा आरक्षण पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा दिए गए विरोधाभासी बयानों पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे भावनात्मक मुद्दे पर सावधानी बरतने का आग्रह किया. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिंदे ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को अपनी नाराजगी जाहिर की. बैठक में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसके समाधान के लिए कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने नौ दिन का उपवास किया और 24 दिसंबर तक सरकार को समय दिया है.

फर्जी कुनबी जाति प्रमाण पत्र वितरित नहीं किए जाएं- भुजबल

जानकारी के मुताबिक, बैठक में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण चाहने वालों को फर्जी कुनबी जाति प्रमाण पत्र वितरित नहीं किए जाएं. बता दें छगन भुजबल प्रमुख ओबीसी नेता हैं. बैठक में शिंदे ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर मंत्रियों द्वारा की गई विरोधाभासी टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए जिससे तनाव बढ़े.

कोटा मुद्दे पर हिंसा व दबाव की रणनीति बर्दाश्त नहीं- भुजबल 

वहीं राकांपा (अजित पवार गुट) के नेता भुजबल ने सोमवार को कहा कि ओबीसी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पिछले दरवाजे से प्रयास किए जा रहे हैं जिसका विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोटा मुद्दे पर हिंसा और दबाव की रणनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महाराष्ट्र सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाण पत्र देने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए गठित न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संदीप शिंदे समिति का दायरा बढ़ा दिया है.

जारांगे की मांगों में मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र दिया जाना भी शामिल है ताकि उन्हें ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिल सके. गौरतलब है कि, कुनबियों को महाराष्ट्र में ओबीसी समुदाय के रूप में मान्यता प्राप्त है, जहां उन्हें कोटा का लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें: BMC Diwali Bonus: दिवाली से पहले बीएमसी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस का हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget