एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: पिछले 48 घंटे में MSRTC की 13 बसें क्षतिग्रस्त, 30 डिपो हुए बंद

Maratha Reservation Movement: महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान पिछले 48 घंटों में MSRTC की 13 बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके कारण राज्य परिवहन निगम ने बसों का परिचालन बंद किया है.

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Movement) के दौरान पिछले 48 घंटों में एमएसआरटीसी (MSRTC) की कम से कम 13 बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं. आज सोमवार (30 अक्टूबर) की बात करें तो MSRTC की चार बसों को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसके कारण राज्य परिवहन निगम ने बसों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है.

राज्य परिवहन निगम ने बसों का परिचालन बंद किया

परिवहन निगम के अधिकारी के अनुसार 250 डिपो में से 30 को बंद करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि रविवार को नौ बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिन 30 डिपो पर परिचालन बंद कर दिया गया है, वे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में हैं. उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में बीड, धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद) और छत्रपति संभाजीनगर जोन में 17 डिपो को छोड़कर सभी एमएसआरटीसी डिपो बंद कर दिए गए हैं. एमएसआरटीसी के पास 15,000 बसों का बेड़ा है और यह पूरे राज्य के सड़कों पर प्रतिदिन लगभग 60 लाख लोगों को यात्रा कराते हैं. 

मराठा समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसमें मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे द्वारा 25 अक्टूबर से किया जा रहा आमरण अनशन और स्थानीय आंदोलन शामिल हैं, जो नेताओं को तब तक गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने पर केंद्रित है. बता दें, इन दिनों मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र का माहौल काफी गर्म है. मराठा आरक्षण की आग अब सड़कों तक पहुंच गई है. प्रदेश की विपक्षी पार्टियां शिंदे सरकार पर हमला बोल रही हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि वह मराठा समुदाय को स्थायी आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इन दिनों मराठाओं की धरती महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा भड़का हुआ है. दरअसल, मराठा समुदाय के लोगों की मांग है कि उन्हें नौकरियों और शिक्षा में वैसे आरक्षण मिले, जैसे पिछड़ी जातियों को मिला हुआ है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ताजा आंदोलन मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जारांगे पाटिल की अगुआई में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे की लोगों से अपील, अंतिम फैसला आने तक न उठाएं अतिवादी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget