एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: 'अगर वादा पूरा नहीं किया गया तो...', मराठा आरक्षण को लेकर 'शिंदे' ने PM मोदी से कर दी ये मांग

Maratha Quota: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र का दौरा शुरू कर दिया है. इस बीच माणिकराव शिंदे का कहना है, मराठा आरक्षण के लिए पीएम को संसद में प्रस्ताव पारित कराना चाहिए.

Manikrao Shinde to PM Modi: मराठा मावला संगठन के संस्थापक माणिकराव शिंदे ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मराठा समुदाय के लोगों के लिए कानूनी कसौटी पर खरा उतरने वाला आरक्षण सुनिश्चित करने के वास्ते संसद में एक प्रस्ताव पारित कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेंगे कि मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण मिले, लेकिन अगर यह वादा पूरा नहीं किया गया तो सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की चुनाव में जमानत भी जब्त हो जाएगी.

क्या कुछ बोले मराठा नेता माणिकराव शिंदे?
माणिकराव शिंदे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही मराठा समुदाय को दीर्घकालिक आरक्षण मिलेगा. अन्यथा राज्य सरकार द्वारा घोषित आरक्षण अदालतों में टिक नहीं पायेगा.’’ माणिकराव शिंदे ने कहा कि उनका संगठन केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, भागवत कराड और साथ ही अन्य सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों और सांसदों को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपेगा.

पीएम मोदी से की ये अपील
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परियोजना की आधारशिला रखे जाने के बावजूद समुद्र में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक के निर्माण में देरी पर अफसोस जताया. शिंदे ने कहा कि चीनी कारखाने के अधिकारियों को कृषक समुदाय के 1000 छात्रों के लिए एक छात्रावास बनाना चाहिए. मराठा मावला संगठन के संस्थापक ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आंदोलन शुरू करेंगे.’’ बता दें, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर और लोगों को जागरूक करने के लिए मनोज जरांगे पूरे महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. वो घूम-घूम कर बैठक कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर शरद पवार ने किया ये बड़ा दावा, टेंशन में आ गई BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget