एक्सप्लोरर

Manohar Joshi: 'जब बालासाहेब ठाकरे गिरफ्तार हुए थे, तब...', मनोहर जोशी के निधन पर इस घटना को याद कर भावुक हुए उद्धव

Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी के निधन पर महाराष्ट्र के कई नेताओं शोक जताया है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र कर बड़ी बात कही है.

Manohar Joshi Dies: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके रिश्तेदारों के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है, "हमारे परिवार को आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मनोहर जोशी का आज सुबह तीन बजे लंबे समय तक उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया." शिवसेना के वरिष्ठ नेता का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके माटुंगा स्थित आवास पर रखा जाएगा. परिवार ने कहा, जोशी का अंतिम संस्कार दोपहर करीब तीन बजे शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा.

उद्धव ठाकरे ने जताया दुख
मनोहर जोशी के निधन पर शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ने भी शोक जताया है. उद्धव ठाकरे का कहना है, ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मनोहर जोशी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने कभी भी शिवसेना नहीं छोड़ी, वह हमेशा पार्टी के प्रति वफादार रहे.'' जब बालासाहेब ठाकरे को गिरफ्तार किया गया, तो वह उनके साथ गिरफ्तार किये गये लोगों में से एक थे. उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है."

इन नेताओं ने भी जताया शोक
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और कई दलों के नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया. बैस ने कहा, ‘‘एक कुशल संगठनकर्ता, बेहतरीन सांसद, उत्कृष्ट वक्ता, प्रखर विपक्षी नेता और सम्मानित लोकसभा अध्यक्ष श्री जोशी ने हर भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी.’’

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि समाज, राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में जोशी का योगदान बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि जोशी विधान परिषद, विधानसभा और लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के भी सदस्य रहे. उन्होंने कहा कि जोशी ने मुंबई के पार्षद और महापौर से लेकर मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर भी सेवाएं दीं. 

अजित और शरद पवार ने जताया शोक
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जोशी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मराठी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला एक नेता अब नहीं रहा. केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार ने कहा कि जोशी को राजनीतिक हलकों में एक ऐसे निष्कपट नेता के रूप में जाना जाता था जो अपना काम पूरा करने के लिए प्रयासरत रहते थे. 

अशोक चव्हाण बोले
जोशी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, जो अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बावजूद कला और संस्कृति में रुचि रखते थे. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने जोशी को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का भरोसेमंद सहयोगी और मराठी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला व्यक्ति बताया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: बारामती सीट पर एक्टिव हुईं सुनेत्रा पवार तो सुप्रिया सुले ने भी कसी कमर, 'ननद' और 'भाभी' में आर-पार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Ketan Murder Case: झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget