एक्सप्लोरर

Maharashtra: मणिपुर हिंसा में फंसे 22 छात्रों को वापस लाने के लिए भेजा जाएगा विशेष विमान, CM शिंदे का एलान

Manipur Violence: CM शिंदे ने मणिपुर में फंसे 22 में से दो छात्रों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि डरने की जरूरत नहीं है. जल्द ही महाराष्ट्र सरकार उन्हें वहां से वापस लाने का इंतजाम करेगी.

Maharashtra CM Eknath Shinde on Manipur Violence: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार (7 मई) को कहा कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे राज्य के छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की जाएगी. शिंदे ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उनकी सरकार हिंसा प्रभावित मणिपुर के हालात पर लगातार नजर रख रही है.

मुख्यमंत्री शिंदे कहा है कि महाराष्ट्र के 22 छात्र मणिपुर में हैं. मैंने उनमें से दो-विकास शर्मा और तुषार अव्हाण से बातचीत की है, और उन्हें घर वापस लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया है. मैंने उनसे किसी भी चीज से भयभीत नहीं होने को कहा है. उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए राज्य हर संभव तैयारी कर रहा है.’’

'हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं'
एक बयान में कहा गया है कि दोनों छात्र मणिपुर में प्रौद्योगिकी संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव मनोज सौनिक और राज्य के अन्य अधिकारियों से भी बतचीत की है. हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं. गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से बुधवार (3 मई) को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी. जो धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैल गई थी.

लगभग 54 लोगों की मौत 
हिंसा की घटनाओं में कम से कम 54 लोगों की मौत हुई है और 13,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. हालांकि, हिंसा प्रभावित हिस्सों में रविवार (7 मई) की सुबह कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दिए जाने के साथ ही आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दिया. वहीं, सेना के ड्रोन और हेलीकॉप्टर हवा में गश्त लगाकर क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Thane News: स्कूल फीस नहीं चुकाने पर टीचर ने छात्रों को दी सजा, 30 बार कॉपी में लिखवाया ये नोट, हुई सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सतारा हाईवे हादसे में गाड़ी चकनाचूर; 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून के तहत पहला केस दर्ज, ब्रिटिश नागरिक पर FIR
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget