एक्सप्लोरर

Weather Today: महाराष्ट्र में लू के थपेड़ों के बीच बड़ी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Maharashtra Rain Forecast: महाराष्ट्र में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में जान लीजिये आपके इलाके में कैसा मौसम रहने वाला है.

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र समेत देश भर में इस समय धूप और बारिश का खेल चल रहा है. महाराष्ट्र में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं खबर है कि लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है. अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. विदर्भ समेत कोंकण, मराठवाड़ा में भी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा अन्य इलाकों में लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जगहों पर तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा.

क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान?
दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, उत्तरी कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मराठवाड़ा के जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

विदर्भ में होगी बारिश?
पिछले सप्ताह से विदर्भ समेत राज्य के कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है. राज्य में जहां तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, वहीं विदर्भ में लगातार एक हफ्ते से बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक विदर्भ के सभी जिलों में बेमौसम बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

देशभर में लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मानसून को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में मानसून समय से आएगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Boiler Blast: ठाणे रसायन फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई नौ, मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget