एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. आने वाले तीन दिनों में कई इलाकों में बेमौसम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश (Maharashtra Weather Update) ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. इन बारिश और तूफानी हवाओं ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचा. किसान इससे जहां उबर रहे हैं वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बेमौसम बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के साथ-साथ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी मानसून, खंडित हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है. इसलिए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

अप्रैल में कई हिस्सों में बारिश की आशंका
अप्रैल के महीने में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. कल कई जिलों में बादल छाए रहे. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को बेमौसम बारिश की संभावना है. गुरुवार को मुख्य रूप से कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, गढ़चिरौली, वाशिम, यवतमाल में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

इन इलाकों में बारिश के आसार
मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के साथ ही शुक्रवार को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी बारिश के आसार हैं. नासिक, अहमदनगर, पुणे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना. भारतीय मौसम विभाग ने कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, बीड, उस्मानाबाद में शनिवार तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. विदर्भ में शुक्रवार तक अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'BJP ने महाराष्ट्र के जख्मों पर छिड़का नमक', छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी मामले में NCP विधायक ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget