एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, कल कैसा रहेगा मौसम?

Maharashtra Weather Report: महाराष्ट्र में तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में अप्रैल के महीने में ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में कहीं बेमौसम बारिश तो कहीं लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

हालांकि, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे समेत तटीय इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. मुंबई शहर और उपनगरों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आईएमडी द्वारा आज और कल के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ में हीट वेव अलर्ट की भविष्यवाणी की गई है.

आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार को लू चलने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने औसत तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

लोगों से की गई ये अपील
वातावरण के शुष्क होने और बढ़ती गर्मी के कारण मौसम विभाग ने लोगों से खूब पानी पीने की अपील की है. इसके अलावा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है. इस दौरान अगर आप कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो उचित देखभाल करें. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि अपना सिर ढकें और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें.

अप्रैल में महीने में तेज गर्मी से बेचैनी
आईएमडी ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने अप्रैल-जून महीने में लू चलने की आशंका जताई है. दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है. अप्रैल के महीने में दक्षिणी प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में उद्धव ठाकरे बोले- 'कोई भी आकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget