एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे नीत गुट के नेताओं ने भरी हुंकार, बोले- अमरपक्षी की तरह फिर से होगा शिवसेना का उदय

Maharashtra News: ठाणे जिले में ठाकरे गुट की ‘महाप्रबोधन यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर नेताओं ने कहा कि यह दौर भी गुजर जाएगा और शिवसेना का फिर उदय होगा.

Shiv Sena News: शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट के नेताओं ने कहा कि पार्टी में मौजूदा उथल-पुथल का दौर भी गुजर जाएगा. उन्होंने विश्वास भी जताया कि शिवसेना का ‘‘फीनिक्स (अमरपक्षी) की तरह फिर से उदय होगा. ’’महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को ठाकरे गुट की ‘महाप्रबोधन यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर इस गुट के नेताओं ने यह विचार जाहिर किए. ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ है जिन्होंने इस साल जून में बगावत कर ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिरा दी थी. 

शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली और 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रविवार को यहां एक सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने कहा कि ठाकरे परिवार के नेतृत्व में शिवसेना ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह दौर भी गुजर जाएगा और शिवसेना का अमरपक्षी की तरह फिर से उदय होगा.’’ जाधव ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं है जब फडणवीस, शिंदे से कुर्सी छीन लेंगे. 

उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं के इतिहास में अपने भाइयों तथा पिता से सत्ता छीनने का कोई उदाहरण नहीं है और यह केवल मुगल शासकों द्वारा किया गया. शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की विरोधियों और विश्वासघातियों की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी और पार्टी पूरे जोश के साथ एक बार फिर खड़ी होगी. 

शिवसेना की उप नेता सुषमा अंधारे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिंदे भाजपा के हाथों की महज एक कठपुतली हैं.  उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘मन की बात’ बहुत कर ली, अब ‘जन की बात’ की जरूरत है इसलिए यह यात्रा शुरू की गयी है. ’’

शिवसेना सांसद राजन विचारे ने कहा कि जनता तक पहुंचने के इस अभियान की शुरुआत उस जगह से की गयी है जहां पार्टी का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाले दिनों में नवी मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों से गुजरेगी. 

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra: सामाजिक भेदभाव पर मोहन भागवत के बयान का शरद पवार ने किया स्वागत, साथ ही कह दी ये बात

Nashik Bus Accident: नासिक बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त, 192 अरेस्ट
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Pune News: पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget