एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'मेरी बात सही साबित हुई', शिंदे के सीएम बनने के पहली बार मीडिया के सामने आए उद्धव ठाकरे

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे को लेकर जो एक बात बार बार कही जा रही है कि वो शिवसेना के सीएम हैं, ये गलत है. शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं.उन्होंने कहा कल जो हुआ वो सब साजिश के तहत हुआ.

 Mumbai News: शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को लेकर जो एक बात बार बार कही जा रही है कि ये शिवसेना का सीएम हैं, जो गलत है. शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो, वही हुआ. 

तो नहीं होता एमवीए का जन्म
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अमित शाह पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाड़ी का जन्म ही नहीं होता. जिस तरह से सरकार बनी है और एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है, मैंने अमित शाह से यही कहा था. ये सम्मानपूर्वक किया जा सकता था. शिवसेना आधिकारिक तौर पर उस समय आपके साथ थी, लेकिन यह मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) शिवसेना के नहीं हैं. 

मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर न निकालें
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने नई सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो. मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें. मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें.

महाराष्ट्र को मेरे दिल से कोई नहीं निकाल सकता 
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र मेरे दिल में है और उसे कोई मेरे दिल से नहीं निकाल सकता. उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं. लेकिन अगर इन पर लोगों का भरोसा नहीं रहा तो क्या होगा. उद्धव ठाकरे ने इस दौरान नई सरकार को बधाई भी दी. लेकिन साथ में ये भी कहा कि, महाराष्ट्र को बर्बाद ना करें. 

जो हुआ सोची समझी साजिश के तहत हुआ
ठाकरे ने कहा कि मेरी पीठ में किस तरह से खंजर घोंपा गया यह सभी ने देखा. यदि बीजेपी ने मुझे दिया गया वचन निभाया होता तो कम से कम ढाई साल तक तो उनका अपना सीएम रहता. जो कुछ भी हुआ वह पहले से तय था, लेकिन मैं महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं और वचन देता हूं कि मैं कभी सत्ता के लिए गद्दारी नहीं करूंगा.सत्ता आती जाती रहेगी.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: बीजेपी के दफ्तर पर होने वाले जश्न में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस, जानें- क्या है वजह?

Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर चौंक गए शरद पवार, कहा- इसकी कल्पना नहीं की थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget