एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: तीन राज्यों में जीती BJP तो सांसद संजय राउत ने EVM पर कह दी ये बड़ी बात, बोले- 'लोगों का समर्थन...'

Assembly Election 2023: तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इस पर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. राउत ने कहा, ये जीत लोगों के समर्थन को नहीं दर्शाती.

Sanjay Raut on BJP: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली जीत लोगों के समर्थन को नहीं दर्शाती, बल्कि यह ‘ईवीएम का जनादेश’ है. बीजेपी ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को तेलंगाना की सत्ता से बेदखल किया.

क्या बोले संजय राउत?
राउत ने कहा, ‘‘ चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं, लेकिन हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं. जब जनादेश आपकी पार्टी के खिलाफ जाता है, तो उसे स्वीकार करना पड़ता है. बहरहाल, मध्य प्रदेश के नतीजे हमारे लिए चौंकाने वाले ही नहीं, बल्कि स्तब्ध करने वाले भी हैं. चार में से तीन राज्यों के चुनाव नतीजों को ईवीएम का जनादेश माना जाना चाहिए और इसे उसी रूप में स्वीकार करना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें (बीजेपी) चुनौती देता हूं कि वे मतपत्र से चुनाव कराएं और हम परिणाम देखेंगे.’’

शिवसेना (UBT) सांसद ने साधा निशाना
राज्यसभा सदस्य ने निर्वाचन आयोग से उन लोगों का संज्ञान लेने की मांग की, जिन्हें ‘‘ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की प्रामाणिकता और उनके काम करने के तरीके पर संदेह है’’. राउत ने पिछले दिनों मुंबई में आयोजित एक बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर की गई कथित टिप्पणी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (सिंह) भी यह आशंका व्यक्त की थी कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है और संकेत दिए थे कि परिणाम भरोसेमंद नहीं हो सकते.’’ दिलचस्प बात यह है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने रविवार को कहा था कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर कुछ लोग विधानसभा चुनाव के नतीजे के लिए ईवीएम को दोषी ठहराएं.

ये भी पढ़ें: Pune Drug Case: पुणे पुलिस को ड्रग रैकेटियर ललित पाटिल केस में मिली एक और सफलता, यरवदा जेल का CMO गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget