एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: संजय राउत का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'जहां उद्धव ठाकरे, वहां शिवसेना'

Maharashtra News: शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना वहीं हैं जहां उद्धव ठाकरे हैं. उन्होंने बीजेपी को आड़े-हाथों लिया.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल अब थम गया है. ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  शिवसेना से अलग होने वाले विधायकों के गुट के साथ मिली है. बीजेपी महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया है. आगे उन्होंने पार्टी पक्ष में बोला शिवसेना वहीं है, जहां ठाकरे हैं.  

संजय राउत ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी 2019 में अपनी बात पर कायम रहती तो उसके पास ढाई साल तक मुख्यमंत्री का पद बना रह सकता था. साथ ही शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने का प्रयोग नहीं होता.

Uddhav Thackeray के इस्तीफे के बाद राज ठाकरे ने दी पहली प्रतिक्रिया, इशारों में कह दी ये बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा, हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अपने दल का विस्तार करने की कोशिश करेंगे. शिवसेना से अलग हुए एक समूह ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है. राउत से सवाल किया गया था कि क्या शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार शिवसेना-बीजेपी की सरकार है. इसके जवाब में राउत ने कहा कि शिवसेना को विभाजित करने के शिंदे के कदम से पार्टी कमजोर नहीं होगी.

नई सरकार को दी शुभकामनाएं

शिंदे ने बयान दिया कि बीजेपी के पास बागी समूह से अधिक विधायक होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर फडवणीस ने बड़ा दिल दिखाया. इस बयान पर राउत ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री की बड़े दिल की परिभाषा संभवत: अलग है. राउत ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवसेना से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शिंदे और फडणवीस को कृषि, बेरोजगारी संबंधी समस्याओं को मिलकर सुलझाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, ऐसा करते समय उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रशासन और पुलिस तंत्र बिना किसी पूर्वाग्रह के कार्य करें.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिलकर आज ही सरकार बनाने का दावा करेंगे फडणवीस और शिंदे, कल राजभवन में होगा छोटा सा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, गुलझार-ए-रजा के 4 खाते फ्रीज, ATS कर रही मामले की जांच
CM देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, गुलझार-ए-रजा के 4 खाते फ्रीज, ATS कर रही मामले की जांच
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
राहुल गांधी पर कंगना रनौत के असहज वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वो ऐसे परिवार से...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत के असहज वाले बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'ये हास्यास्पद है'
गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस हिरासत
गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस हिरासत

वीडियोज

नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी
Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget