एक्सप्लोरर

Maharashtra Storm: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, फसल नुकसान को लेकर फडणवीस ने दिए ये आदेश

Maharashtra Rain and Farmers: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से आम, कोकम, काजू, प्याज, गेहूं, अंगूर और बेर की फसल प्रभावित हुई है. किसान चिंतित नजर आ रहे हैं.

Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने राज्य में बेमौसम बारिश से हुई फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं. हमें नुकसान की सीमा के बारे में प्रारंभिक जानकारी मिली है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में एक बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं, जिसमें राज्य भर में बेमौसम बारिश के कहर के बाद 'कृषि संकट' पर चर्चा की जाएगी. सीएम शिंदे फसल नुकसान के बाद उपचारात्मक उपायों और किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे.

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह नागपुर और अमरावती के दौरे पर हैं. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान और मौतें हुई हैं. महाराष्ट्र के अकोला में, तूफानी हवा और बारिश के कारण, बाबाजी महाराज मंदिर परिसर के एक टिन शेड पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए.

किसानों को नुकसान
जानकारी के अनुसार बेमौसम बारिश से आम, कोकम, काजू, प्याज, गेहूं, अंगूर और बेर की फसल प्रभावित हुई है. महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले मालेगांव, सतना और देवला का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे. इस बारे में वह किसानों से भी बात करेंगे. पिछले महीने भी महाराष्ट्र के नासिक जिले में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हुआ था. तालुका के निफाड़ संभाग के चंदोरी, सांईखेड़ा, ओधा, मोहड़ी गांव आदि क्षेत्रों में कल शाम तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश हुई.

रिपोर्ट के अनुसार गेहूं, चना, मक्का, केला और टमाटर जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. बेमौसम बारिश की मौजूदा घटना इस सीजन की पहली घटना नहीं है. दक्षिण भारत में, इस साल फरवरी में, तमिलनाडु के तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुधुराई जिलों में लगातार बारिश के कारण फसल के नुकसान से किसान प्रभावित हुए थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले', सिब्बल ने सीएम शिंदे पर जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget