एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: भारी बारिश से गढ़चिरौली में 5 लोगों की मौत, सीएम और डिप्टी सीएम ने विदर्भ इलाके का किया दौरा

Maharashtra Rain Deaths: महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक भारी बारिश के कारण 83 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 64 लोग घायल हुए हैं. इस भारी बारिश में अब तक 164 जानवरों की भी मौत हुई है.

Maharashtra Rain Damage: महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली में भारी बारिश के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए. वहीं लगातार बारिश के कारण नासिक जिले में कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया, जबकि मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को मध्यम बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली में कुछ लोग ट्रक में सवार होकर एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे थे, तभी बारिश में उनका वाहन बह गया. तीन शव निकाले गए जबकि दो लापता बताए जा रहे हैं. अलग-अलग घटनाओं में दो और मौतें हुईं.

सीएम और डिप्टी सीएम का विदर्भ इलाके में दौरा

इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य के विदर्भ इलाके में जिले का दौरा किया. उन्हें नागपुर से एक भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण, वे दोनों गढ़चिरौली के लिए सड़क से होकर गए, जहां उन्हें नागपुर के संभागीय आयुक्त डॉ माधवी खोडे ने स्थिति के बारे में बताया. इस बीच, नासिक जिले में भारी बारिश जारी है, जिससे कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है और गोदावरी नदी के तल पर स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं.

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, मुंबई के लिए ये है चेतावनी

1 जून से अबतक महाराष्ट्र में इतनी मौतें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जुलाई तक नासिक जिले के लिए "रेड" अलर्ट जारी किया है, जिसमें 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में 1 जून से लेकर अब तक भारी बारिश के कारण 83 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 64 लोग घायल हुए हैं. इन दुर्घटनाओं में बाढ़, भूस्खलन, इमारत गिरने, घर गिरने, समुद्र में डूबने, पानी में डूबने, बिजली गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटना शामिल हैं. इस भारी बारिश में अब तक 164 जानवरों की भी मौत हुई है. साथ ही अब तक 5873 लोगों को बचाया जा चुका है यानी उन्हें सुरक्षित जगह भेजा गया है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर NCP का बड़ा एलान, टिकट बंटवारे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget