एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'सीएम शिंदे गुट को जनता सिखाएगी सबक', संजय राउत ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा- हमने नहीं मांगी किसी से सुरक्षा

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों को नींद में भी लगता है कि प्रदेश के लोग उन पर हमला कर रहे हैं. बागी गुट के लोग असली शिवसेना से डरे हुए हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में भगवान श्री त्रयंबकेश्वर का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी और सीएम शिंदे गुट पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट ने शिवसेना को धोखा देने का काम किया है. अब महाराष्ट्र की जनता आने वाले सभी चुनावों में विरोधियों को सबक सिखाने का काम करेगी. आगामी चुनावों में उनकी हार तय है. 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने तीन मई को नासिक में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे गुट को दूसरों को मारने के बजाय खुद को मारना चाहिए. सीएम शिंदे और उनके समर्थकों को नींद में भी लगता है कि लोग उस पर हमला कर रहे हैं. बागी गुट के लोग असली शिवसेना से डरे हुए हैं. उनके  विद्रोह का असली शिवसेना पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सरकार जाने के बाद भी हमने किसी से कोई सुरक्षा नहीं मांगी और न ही हमें इसकी जरूरत है. संजय राउत ने कहा कि अपने विरोधियों से कहा कि मैं अकेले चुनाव लड़ूंगा. 

नैतिकता बची है तो रेल मंत्री दें पद से इस्तीफा

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद राउत ने ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे के मामले में रेल मंत्री को नैतिकता के मुद्दे पर इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि तीन रूटों से आ रही ट्रेनों का यह हादसा पूरी तरह से लापरवाही है. इस मामलें के दोषियों के खिलाफ भी उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की. 

मंदिर राजनीति की जगह नहीं

सांसद संजय राउत ने भगवान श्री त्रयंबकेश्वर के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मंदिर का प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व है. बीच के समय में कुछ बाहरी लोगों ने यहां की शांति में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन यहां के लोगों ने धैर्य रखा और इस योजना को विफल कर दिया. गांव के लोगों से ऐसा कर उपद्रवियों को सबक सिखाने का काम किया. यह देश का एक आदर्श गांव है. मंदिर राजनीति की जगह नहीं है.

हिंदू धर्म कमजोर नहीं कि कोई उसे संकट में डाल दे 

शिवसेना नेता ने कहा कि हिंदू धर्म इतना कमजोर नहीं है कि कोई उसे संकट में डाल सके. उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि उनकी राजनीति ही धर्म से शुरू होती है. वो अच्छा काम कर चुनाव नहीं जीत सकते. यही वजह कि हर मसले पर वो लोग हिंदुत्व की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को स्वतंत्रता संग्राम के नायक सावरकर को समझने चाहिए. तभी वो हिंदू धर्म को समझ पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: कोरोमंडल रेल हादसे पर CM शिंदे ने व्यक्त की संवेदना, दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget