एक्सप्लोरर

ठाकरे ब्रदर्स के बीच शरद पवार-अजित पवार के साथ आने की चर्चा ने पकड़ा जोर, सियासी पारा हाई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चाचा और भतीजे के बीच नजदीकियां बढ़ने को लेकर चर्चा हो रही है. पिछले 15 दिनों में लगातार तीन बार शरद पवार और अजित पवार खुले मंच पर एक दूसरे से मिले हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक तरफ ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ चाचा और भतीजे के एकजुट होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. साथ आने की चर्चा को हवा उस वक्त हवा मिली है, जब हाल के दिनों में दोनों नेताओं शरद पवार और अजित पवार के बीच कई मुलाकातें हुई हैं. 

पिछले 15 दिनों तीन बार शरद पवार और अजित पवार एक साथ मिले हैं, इसलिए महाराष्ट्र की सियासत में अब चाचा और भतीजे की चर्चा तेज हो गई है.

शरद पवार और अजित के बीच कब-कब मुलाकात?

  • 12 अप्रैल, 2025: रयत शिक्षण संस्था की इस बैठक में शरद पवार और अजित पवार दोनों एक ही मंच पर दिखे
  • 6 अप्रैल, 2025: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अपने भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे जय की सगाई में मौजूद रहे
  • 21 अप्रैल, 2025: शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे के शुगर कॉम्प्लेक्स में आयोजित तकनीकी सेमिनार में एक साथ नजर आए

क्या शरद पवार और अजित के बीच दूरियां हो रहीं कम?

पिछले 15 दिनों में लगातार तीन बार शरद पवार और अजित पवार खुले मंच पर एक दूसरे से मिले हैं. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब शरद पवार और अजित पवार के बीच दूरियां कम होती हुई नजर आ रही हैं. कभी राजकीय मंच पर तो कभी फैमिली फंक्शन में शरद पवार और अजित पवार साथ नजर आए हैं. दोनों का खुलेआम मिलना-जुलना महाराष्ट्र के सियासत में चर्चा का विषय बना है और संभावना जताई जा रही है कि दोनों एक साथ हो सकते हैं.

बगावत के बाद से महायुति सरकार में शामिल हैं अजित पवार

महाविकास अघाड़ी बनने के पहले अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने का प्रयास किया था लेकिन उनका ये प्रयास असफल रहा था. उसके बाद शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गठबंधन होने पर अजित पवार डिप्टी सीएम बने. एकनाथ शिंदे के उद्धव ठाकरे से बगावात करने के एक साल बाद अजित पवार ने शरद पवार से बगावत की और फिर एक बार सत्ता में शामिल हुए. 

इस बगावत के बाद शरद पवार और सुप्रिया सुले ने उनके प्रति आक्रामक रवैया अपनाया था. चाचा और भतीजा दोनों एक दूसरे पर हमला करते थे, लेकिन अब धीरे धीरे तस्वीर बदलती जा रही है. माना जा रहा है कि दोनों पवारों में प्यार बढ़ता जा रहा है.

क्या बदलेगा महाराष्ट्र का सियासी समीकरण?

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की चर्चा पर महाविकास अघाड़ी के अस्तित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ शरद पवार और अजित पवार एक साथ आएंगे तो महाराष्ट्र का समीकरण क्या होगा, इस पर चर्चा शुरू है. फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. अगर चाचा और भतीजा एक साथ आए तो महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget