एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीआरएस के प्रवेश पर AIMIM सांसद इम्तियाज जलील बोले- इन्हें कोई ‘वोट कटवा’ ...

Maharashtra News: एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल देश के किसी भी हिस्से में चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के चुनावी अखाड़े में कूदने की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की योजना का जिक्र करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल देश के किसी भी हिस्से में चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उनकी पार्टी एआईएमआईएम जहां भी जाती है उसे ‘‘वोट कटवा’’ कहा जाता है. औरंगाबाद से लोकसभा के सदस्य जलील ने कहा कि महाराष्ट्र में बीआरएस को कोई 'वोट काटने वाला' नहीं कहेगा.

बीआरएस, एआईएमआईएम के बाद दूसरी ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. बीआरएस पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नाम से जाना जाता था. बीआरएस प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के रविवार को मुंबई से करीब 280 किलोमीटर दूर नांदेड़ में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने की उम्मीद है. जलील बीआरएस के कार्यक्रम के संबंध में बात कर रहे थे. राव की पार्टी तेलंगाना से बाहर अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है.

जलील ने कहा, “महाराष्ट्र में पिछले चुनावों की तुलना में एआईएमआईएम अधिक संसदीय और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में दो सीटों पर जीत हासिल की थी.

बता दें कि देश में अगला लोकसभा चुनाव 2024 में है लेकिन अभी से ही बीजेपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना समेत सभी दलों ने तैयारी तेज कर दी है. आए दिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर सहित कई नेता विपक्षी एकजुटता की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच इंडिया टुडे के लिए किए गए सी-वोटर के सर्वे पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया है. 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सी-वोटर के सर्वे पर कहा कि अनुमान सही नहीं है. उन्होंने कहा, ''सर्वे  में दावा किया गया कि महाविकास अघाड़ी (उद्धव गुट, एनसीपी और कांग्रेस) को राज्य की 48 लोकसभा सीटों में 34 सीटें मिलेगी लेकिन मुझे विश्वास है कि हम (MVA)  40 सीट जीतेंगे.'' उन्होंने यह जवाब मुंबई में तब दिया जब बीजेपी से इस्तीफा देकर अद्वय हिरे पाटिल उद्धव गुट की शिवसेना में शामिल हो गए. 

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी खुली चुनौती, कहा- 'हिम्मत है तो वर्ली से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
'एकनाथ शिंदे भी कांग्रेस में...', चव्हाण के दावे के बाद हुसैन दलवई का बड़ा दावा
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget