एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'महाराष्ट्र में आएगा सियासी भूचाल, पता चल जाएगा किसके साथ हैं अजित पवार', संजय शिरसाट का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी भूचाल को लेकर शिंदे गुट के MLA संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, अगले दो से चार दिनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ सकता है.

Sanjay Shirsat on Ajit Pawar: पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने वाला है. चर्चा यह भी थी कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार 40 विधायकों के साथ बीजेपी का समर्थन करेंगे. इन चर्चाओं पर खुद अजित पवार ने सफाई दी है. अजीत पवार पहले ही बता चुके हैं कि वह जीवन के अंत तक एनसीपी के साथ काम करेंगे.

संजय शिरसाट का बड़ा बयान
इस बीच महाराष्ट्र के सियासी भूचाल को लेकर शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है. शिरसाट ने बयान दिया है कि अगले दो से चार दिनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ सकता है. संजय शिरसाट ने कहा कि अगले दो चार दिनों में पता चल जाएगा कि अजित पवार किसके साथ हैं.

महाविकास अघाड़ी की 'वज्रमूठ' रैली
दरअसल, महा विकास अघाड़ी ने कल मुंबई में 'वज्रमूठ' की रैली की थी. इस रैली को लेकर भी संजय शिरसाट ने टिप्पणी की है. संजय शिरसाट मीडिया से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये बयान दिया. संजय शिरसाट ने कहा, 'आज सबसे ज्यादा परेशानी अजित पवार को हो रही है. जहां तक ​​मेरी जानकारी है कल तक महाविकास अघाड़ी असमंजस में था कि 'वज्रमूठ' की बैठक में अजित पवार की कुर्सी रखी जाए या नहीं. इससे पहले उन्होंने जो कमेटी बनाई थी उसमें अजित पवार का नाम कहीं नहीं था. अजीत पवार कहां हैं ? यह दो से चार दिनों में पता चल जाएगा."

राजनीतिक हलकों में छिड़ी चर्चा
संजय शिरसाट के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है. क्या राजनीतिक भूकंप की तारीख नजदीक है? इसको लेकर तर्क-वितर्क भी किए जा रहे हैं. लेकिन अजित पवार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह एनसीपी के साथ काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray: एकनाथ शिंदे-BJP पर तीखा हमला, अमित शाह को चुनौती, पढ़ें उद्धव ठाकरे के भाषण की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget