एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis Highlights: एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में करीब दो हफ्ते से जारी राजनीतिक उठा पटक अब लगभग खत्म हो गई. एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली.

Key Events
Maharashtra Political Crisis Live updates Maharashtra Floor test uddhav thackeray devendra fadnavis eknath shinde shivsena bjp Maharashtra Political Crisis Highlights: एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
( Maharashtra live news)

Background

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में करीब दो हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अब अंत हो सकता है. शिवेसना नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि नई सरकार के चुने जाने तक वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे. वहीं उनके इस्तीफे पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा "मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने अत्यंत शालीनता से पदत्याग किया.हमने एक संवेदनशील, सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया.इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता.ठाकरे जीते.यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है.लाठियां खाएंगे,जेल जाएंगे, पर बालासाहेब की शिवसेना को दहकती रखेंगे!"

दूसरी ओर शिवसेना के बागी विधायक, बुधवार रात गुवाहाटी से लौटे और गोवा में रुके. एकनाथ शिंदे की अगुवाई में यह विधायक, बीते एक हफ्ते से असम स्थित गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए थे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य की विधानसभा में गुरुवार यानी आज फ्लोर टेस्ट होगा.

नवाब मलिक और अनिल देशमुख पर ये निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की वैकेशन बेंच ने 30 जून को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. राज्यपाल ने महाविकास अघाड़ी की सरकार को 30 जून को ही बहुमत साबित करने के लिए कहा था.

इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि एमवीए सरकार में मंत्री रहे अनिल देशमुख और नवाब मलिक को फ्लोर टेस्ट में लाया जा सकता है. बता दें भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी. उन्होंने सदन में फ्लोर टेस्ट की मांग की थी.

23:37 PM (IST)  •  30 Jun 2022

एकनाथ शिंदे बने सीएम

शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के ठीक 24 घंटे बाद यह आश्चर्यजनक और व्यस्त राजनीतिक गतिविधियों का दिन रहा. फडणवीस ने शाम को एक आश्चर्यजनक कदम में घोषणा की कि शिंदे, जिन्होंने शिवसेना में बगावत का नेतृत्व किया, राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे तथा वह खुद नई सरकार से बाहर रहेंगे. हालांकि उन्होंने अपनी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर अपना रुख बदल लिया और उपमुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए.

18:48 PM (IST)  •  30 Jun 2022

देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनने का केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश- जेपी नड्डा

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के इस एलान के बाद कि वे महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा नहीं होंगे, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालें, ऐसा केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देशित किया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget