एक्सप्लोरर

Maharashtra News: ‘फास्टैग’ की मदद से पुलिस ने इस तरह सुलझाया लूट का मामला, छह लोग हुए गिरफ्तार

Maharashtra Loot Case: महाराष्ट्र में पुलिस ने लूट के एक मामले ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

Mumbai Police: नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने कहा, ‘‘पनवेल इलाके में 26 जनवरी को एक सफेद कार में सवार आरोपियों ने एक अन्य कार को रोका और उसमें सवार लोगों से कथित तौर पर 2.17 लाख रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए.’’

सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की हुई पहचान
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की. इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की. उन्होंने बताया कि कार का पता लगाया गया और उसका पीछा किया गया. कार को खालापुर के पास एक नाके पर रोका गया, जिसके बाद वाहन के मालिक का पता लगाया गया और फिर लूटपाट में शामिल छह आरोपियों की तलाश शुरू की गई. आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू पुकले (55), प्रमोद कोकरे (28), मयप्पा वलकुंडे (24), किरण सरगर (28), अशोक पाटिल (23) और संदीप कोकरे (23) के तौर पर हुई. अधिकारी ने बताया कि लूटा गया सामान अभी नहीं मिल पाया है.

लोगों ने ट्रक का सामान लूटा
महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. कोल्हापुर-रत्नागरी रोड पर कोल्ड ड्रिंक्स से भरा एक ट्रक पलट जाने के बाद कोल्हापुर के पुईखड़ी इलाके के पास उसके सामान को कुछ लोग लूटते हुए दिखाई दिए. इस हादसे में चालक और सहायक को चोटें आई थी. दुर्घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 49 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में लोग ट्रक की ओर भागते और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और कार्टन उठाते हुए देखे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'शिवसेना एक है कोई गुट नहीं...पद असंवैधानिक है', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget