एक्सप्लोरर

Maharashtra Crime: रेप की शिकायत दर्ज कराने पर व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बाड़े ने कहा कि पालघर के वसई लाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने महिला के शव को गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया है.
 
शिकायत से नाराज था आरोपी 
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की ओर से रेप की शिकायत दर्ज कराए जाने की वजह से आरोपी गुस्से में था. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.अधिकारी ने कहा, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, इसलिए व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.
 
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 
उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO
पुणे में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार! सर्टिफिकेट के बदले मांगे 2 लाख, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO
जलगांव में 'मौत का मिसफायर'! युवक दिखा रहा था देसी कट्टा, अचानक चली गोली ने ली दोस्त की जान
जलगांव में 'मौत का मिसफायर'! युवक दिखा रहा था देसी कट्टा, अचानक चली गोली ने ली दोस्त की जान
पुणे में हैवानियत! लिफ्ट देने के बहाने पिस्तौल की नोंक पर महिला से रेप, कुरकुंभ इलाके में सनसनी
पुणे में हैवानियत! लिफ्ट देने के बहाने पिस्तौल की नोंक पर महिला से रेप, कुरकुंभ इलाके में सनसनी
क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन? CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'इस संकट के कारण...'
क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन? CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'इस संकट के कारण...'

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
19 साल बाद राजपाल यादव-अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस सीन, देखकर यादें हो जाएंगी ताजा
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया घातक हमला, पानी रखने के ठिकाने को किया तबाह
LIVE: अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया घातक हमला, पानी रखने के ठिकाने को किया तबाह
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget