एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: महाराष्ट्र में लंपी स्किन डिजीज का कहर, 10 महीने में 11,547 मवेशियों की मौत

महाराष्ट्र में 36 जिलों में से 33 जिलों की 291 तहसीलों में लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों की मौत के मामले सामने आए. 1,39,92,304 मवेशियों में से 2.71 प्रतिशत मवेशी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित हुए थे.

Lumpy Disease In Maharashtra: महाराष्ट्र में इस साल कम से कम 1,78,072 मवेशी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित हुए और अक्टूबर तक उनमें से 11,547 मवेशियों की मौत हो गई. राज्य सरकार ने विधान परिषद में यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधान परिषद में कहा कि राज्य के कुल 36 जिलों में से 33 जिलों की 291 तहसीलों में लंपी स्किन डिजीज के कारण मवेशियों की मौत के मामले सामने आए.

विधान परिषद में डॉक्टर मनीषा कयांडे, महादेव जानकर, एकनाथ खड‍़से और अन्य सदस्यों ने इस संबंध में सवाल उठाया था. राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए लगभग 1.39 करोड़ मवेशियों को 'गोट पॉक्स-वायरस' का टीका दिया गया. विखे-पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र में 1,39,92,304 मवेशियों में से 2.71 प्रतिशत मवेशी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित हुए थे.

विखे-पाटिल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति मृत गाय के लिए 30,000 रुपये, मृत बैल के लिए 25,000 रुपये और मृत बछड़े के लिए 16,000 रुपये का मुआवजा दिया गया है. लंपी स्किन डिजीज एक संक्रामक बीमारी है, जिसमें मवेशियों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते पड़ने और दूध उत्पादन में कमी आने जैसे लक्षण उभरते हैं.

महाराष्ट्र में 99.97 प्रतिशत टीकाकरण पूरा
महाराष्ट्र में लंपी वायरस के केस घटे हैं, लेकिन इसका प्रसार नहीं थम रहा है. वायरस की चपेट में आकर पशु दम भी तोड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के शुरूआत में सात हजार से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. स्टेट में 99.97 प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा चुका है. जो पशु अभी वैक्सीनेशन से छूटे हैं. उनको भी चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

Tunisha Sharma Video: खुदकुशी के बाद तुनिषा को अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने, फुटेज में दिखे शीजान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने की वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के जरि , हुई यह बात
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget