एक्सप्लोरर

महायुति ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, फडणवीस की अपील- कैबिनेट में शामिल हों शिंदे

Maharashtra New CM: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण करने वाले हैं. इसके लिए महायुति ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसे गवर्नर ने स्वीकारा है.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की राह साफ हो गई है. महायुति की ओर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को गठन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. अब गुरुवार, 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. 

सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि दोनों सहयोगियों ने उनका समर्थन किया और सरकार बनाने में मदद की, इसके लिए धन्यवाद. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महायुति की सरकार अगले पांच साल महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी. 

एकनाथ शिंदे से सरकार में शामिल होने की अपील
प्रेस वार्ता में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैंने कल एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. उनसे आग्रह किया कि वो सरकार में शामिल हों. शिवसेना के सभी विधायक भी यही चाहते हैं. कल कौन कौन शपथ लेगा, इसको लेकर हमारी बैठक होगी. इसमें फैसला लिया जाएगा."

पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज माननीय राज्यपाल जी से भेंट की है और राज्यपाल जी को बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी, विधायकों के समर्थन पत्र सौंपा है. एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए मेरे नाम की सिफारिश की. अजित पवार ने भी इसी प्रकार का पत्र दिया है. इन सभी पत्रों को देखते हुए राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा.

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में होगा महाराष्ट्र का विकास- अजित पवार 
वहीं, प्रेस कांफ्रेस में अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास की बात होगी और विकास पर ही नई सरकार का फोकस होगा. वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में तीनों ने साथ मिलकर फैसले लिए हैं. आगे भी महाराष्ट्र के पक्ष में सामंजस्य से काम होगा. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra New CM Live: एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल 5:30 बजे होगा शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में पानी की सप्लाई ठप होने की आशंका, टैंकर हड़ताल से मचा हाहाकार, CGWA नियमों पर विवाद
मुंबई में पानी की सप्लाई ठप होने की आशंका, टैंकर हड़ताल से मचा हाहाकार, CGWA नियमों पर विवाद
मुंबईवालों को होने वाली है परेशानी! BEST कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मुंबईवालों को होने वाली है परेशानी! BEST कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
Mumbai News: NSCI वर्ली डोम में लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान युवक की गई जान, मौत की वजह कर देगी हैरान
मुंबई: NSCI वर्ली डोम में लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान युवक की गई जान, मौत की वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget