एक्सप्लोरर

Maharashtra: पुलिस हिरासत से भागा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दोस्त की मदद से हुआ था फरार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर में हिरासत से भागे हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपने एक दोस्त की मदद से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था.

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस की हिरासत से भागे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी को 27 जुलाई, 2021 को विरार इलाके में एक बैंक लॉकर में डकैती के बाद हत्या करने और हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया कि उसे इस साल 25 नवंबर को ठाणे केंद्रीय कारागार से वसई की एक अदालत में लाया गया था, जहां से आरोपी अपने एक दोस्त की मदद से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने विभिन्न सुरागों की मदद से उसे और उसके 42 वर्षीय मित्र को रविवार को नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.


पहले भी हत्या के आरोपी एक युवक को पुलिस ने वाराणसी की ट्रेन से किया था गिरफ्तार 
इससे पहले पालघर जिले के नालासोपारा में पत्नी की हत्या कर भाग रहे युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने वाराणसी जा रही ट्रेन से गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक ने चार दिन पहले मामूली कहासुनी पर ये वारदात अंजाम दी थी. इसके बाद से वह फरार था. महाराष्ट्र पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी. 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि गिरफ्तार युवक अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा किया करता था. घटना वाले दिन भी आरोपी और उसकी पत्नी के बीच पहले कहासुनी हुई थी. आरोपी के पास अपनी मां की मृत्यु के बाद दाह संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे. इसके बाद उसने पैसों की खातिर अपनी पत्नी की सोने की बालियां बेचनी चाहीं. पत्नी ने उन्हें देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबा हत्या कर डाली थी. पुलिस के मुताबिक युवक ने बीते 19 नवंबर को अपने घर पर पत्नी की हत्या की थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. 

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने थामा एकनाथ शिंदे का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget