एक्सप्लोरर

Maharashtra MLA Disqualification: सीएम शिंदे की शिवसेना के वकील महेश जेठमलानी का बड़ा बयान, बोले- 'ये जाली व्हिप है'

Shiv Sena MLA Disqualification: राहुल नार्वेकर ने कहा है कि वो शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला लेने में देर नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने ये कहा कि इस मामले में जल्दबाजी भी नहीं करेंगे.

Shiv Sena MLA Disqualification: महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने शिवसेना (Shiv Sena) विधायकों की आयोग्यता के मामले में बुधवार को भी सुनवाई की. इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वाली शिवसेना के वकील महेश जेठमलानी ने कहा, 'उनकी (उद्धव ठाकरे गुट) पूरी अयोग्यता याचिका 21 जून को सुनील प्रभु द्वारा जारी व्हिप पर आधारित है. हमने जिरह के बाद आधार बनाया है, यह प्रथम दृष्टया एक जाली व्हिप है और यह कभी भेजी ही नहीं गई.'

दरअसल, विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को 22 नवंबर से 24 नवंबर और तीन दिनों के अवकाश के बाद 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक लगातार सुनवाई करनी होगी. विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा है कि वो शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मामले में फैसला लेने में देर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि लेकिन वो इस मामले में जल्दबाजी भी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले में फैसला लेने में जल्दबाजी करना मिसकैरेज ऑफ जस्टिस हो सकता है. विधानसभा स्पीकर ने कहा कि वो जो भी फैसला लेंगे, वो संवैधानिक होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश
बता दें  कि विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के सामने मंगवार को भी उद्धव गुट के चीफ व्हिप सुनील प्रभु की गवाही हुई थी. वहीं, शिंदे गुट के वकील महेश जेठमलानी ने कई मुद्दों पर सुनील प्रभु को घेरने का प्रयास किया था. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके प्रति वफादार शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं की सुनवाई के लिए एक सप्ताह के भीतर समयसीमा देने का निर्देश दिया था.

Pune News: धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री के सत्संग में पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बोले- जनवरी में लिखा जाएगा नया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget