एक्सप्लोरर

Maharashtra: वराह जयंती पर मंत्री नितेश राणे बोले, 'ये हिंदुओं की सरकार, भारी बहुमत से हिंदुओं ने लाया'

Varaha Jayanti 2025: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुख्यमंत्री से वराह जयंती को राज्य में धूमधाम से मनाने का आग्रह किया है. उनका मानना है कि यह हिंदू त्योहार है और इसे मनाना ज़रूरी है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर आज 25 अगस्त को पूरे राज्य में वराह जयंती मनाए जाने की मांग की थी. राणे ने मुख्यमंत्री से वराह जयंती के अवसर पर जिला स्तर और प्रमुख शहरों में सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने का भी अनुरोध किया था. नितेश राणे का कहना है कि हम हिंदू हैं और हिंदू त्योहार मनाएंगे. मंत्री का का कहना है कि ये हिंदुओं की सरकार है जिसे भारी बहुमत से हिंदुओं ने लाया है. इसीलिए ये रूरी है कि जो हमारे त्यौहार हैं, बड़ी धूमधाम से मनाया जायें. इसे अभी तक धूमधाम से नहीं मनाया जाता था.

'तो इसमें गलत क्या है'

इसके साथ ही उनका कहना है कि अगर हमारे बच्चे हमारे भगवानों के बारे में नहीं पढ़ेंगे तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में पढ़ेंगे. हमारे हिंदू राष्ट्र में अगर वराह जयंती मनाई जाए तो इसमें गलत क्या है. हमारे यहां ग्रामीण भागो में छोटे छोटे पैमाने पर वराह जयंती हमेशा से मनाई जाती रही है इसीलिए किसी को मिर्ची लगने की ज़रुरत ही नहीं है.

'किसी को क्यों हरी मिर्ची लगेगी'

नितेश राणे का कहना है कि हम तो हमारे धर्म और भगवान के बारे में बात कर रहे है तो किसी को क्यों हरी मिर्ची लगेगी. आप जिस देश में रहते हो, उस देश के धर्म के बारे में पढ़ाया जाये तो आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए, आप बांग्लादेश या पाकिस्तान में बैठकर नहीं बोल रह हैं, आप हिंदूराष्ट्र में बैठकर बोल रहे हैं. अगर किसी को भी इससे तकलीफ है तो उसे हम बांग्लादेश, पाकिस्तान का टिकट काट कर दे देंगे.

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को पालनकर्ता माना गया है. जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म का क्षय होता है, तब-तब भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों (अवतारों) में अवतरित होते हैं. दशावतार (भगवान विष्णु के 10 प्रमुख अवतार माने जाते हैं)

  1. मत्स्य अवतार मछली का रूप लेकर मनु को प्रलय से बचाया.
  2. कूर्म (कच्छप ) अवतार समुद्र मंथन के समय पर्वत मंदर को अपनी पीठ पर धारण किया.
  3. वराह अवतार धरती को समुद्र से उठाकर उसकी रक्षा की.
  4. नरसिंह अवतार आधे मनुष्य और आधे सिंह के रूप में प्रकट होकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की और हिरण्यकश्यप का वध किया.
  5. वामन अवतार बौने ब्राह्मण का रूप लेकर राजा बलि से तीन पग में तीनों लोक जीत लिए.
  6. परशुराम अवतार अत्याचारी क्षत्रियों का नाश किया.
  7. राम अवतार रावण का वध कर धर्म की स्थापना की.
  8. कृष्ण अवतार महाभारत काल में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया और कंस जैसे दुष्टों का संहार किया.
  9. बुद्ध अवतार करुणा और अहिंसा का संदेश दिया.
  10. कल्कि अवतार (आगामी) कलियुग के अंत में प्रकट होंगे और अधर्म का नाश करेंगे.

वराह अवतार (तीसरा अवतार)

एक बार हिरण्याक्ष नामक दैत्य ने पृथ्वी (भूदेवी) को समुद्र की गहराइयों में डुबो दिया. समस्त प्रजा दुखी हो गई. तब भगवान विष्णु ने वराह (विशाल जंगली सूअर) का रूप धारण किया. वे समुद्र में उतरकर अपनी दाढ़ (दांत/दंह) पर पृथ्वी को उठाकर जल से बाहर लाए. इसके बाद उन्होंने हिरण्याक्ष का वध किया और पृथ्वी को पुनः उसके स्थान पर स्थापित किया. इस अवतार का महत्व यह है कि यह धरा (धरती माता) की रक्षा और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है.

इस पर्व को नितेश राणे व्यापक तौर पर मनाना चाहते है, लेकिन आखिरकार वराह जयंती ही क्यों? मत्स्य या कच्छप अवतार क्यों नहीं? क्या इसमें सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा भी छिपा है.

इस्लाम में सूअर को हराम (निषिद्ध) माना गया है. जबकि हिंदू धर्म में समाज के सबसे पिछड़े सूअर पालन करते हैं और पूजते हैं जिससे उनकी आजीविका चलती है. सवाल ये है कि क्या नितेश राणे वराह जयंती को घर घर पहुंचकर पिछड़े दलित समाज को अपने साथ और मुसलमानों से दूरी रखना चाहते हैं?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget