एक्सप्लोरर

Maharashtra: बॉम्बे HC में शख्स ने याचिका दायर कर की 1 हजार करोड़ मुआवजे की मांग, कहा- वैक्सीन के कारण गई बेटी की जान

Vaccination Side effect: औरंगाबाद के एक शख्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिकाकर्ता दिलीप लूनावत का कहना है कि उनकी बेटी की मौत कोरोना की वैक्सीन के साइट इफ्केट्क्स  के कारण हुई है.

Vaccination Side effect: औरंगाबाद के एक शख्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिकाकर्ता दिलीप लूनावत का कहना है कि उनकी बेटी की मौत कोरोना की वैक्सीन के साइट इफ्केट्क्स  के कारण हुई है. याचिकाकर्ता ने इसकी एवज में महाराष्ट्र सरकार से एक हजार करोड़ के मुआवजे की मांग भी की है. याचिका कर्ता ने अपनी याचिका में महाराष्ट्र सरकार के साथ केंद्र सरकार और सीरम इंस्टीट्यूट को भी आरोपी बनाया है.

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी बेटी जो कि एक मेडिकल स्टूडेंट थी, ने पिछले साल जनवरी में वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के कारण अपनी जान गंवा दी. याचिकाकर्ता ने बॉम्बे हाई कोर्ट की प्रधान पीठ के समक्ष पिछले हफ्ते ये याचिका दायर की. उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया कि उनकी बेटी स्नेहल, जो नासिक में एक मेडिकल छात्रा है, को सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाने की राज्य सरकार की पहल के तहत टीके की दोनों खुराकें दी गईं थी. याचिका में कहा गया है कि स्नेहल को आश्वस्त किया गया था कि कोविड19 ​​वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, और इससे शरीर को कोई खतरा नहीं है, और इसलिए उसे कॉलेज में वैक्सीन लेने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वह एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी थी.

लूनावत की याचिका में कहा गया है कि उनकी बेटी जैसे स्वास्थ्य कर्मियों को भारतीय औषधि महानियंत्रक (Drug Controller General of India), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Science), महाराष्ट्र सरकार और केंद्र के निदेशक द्वारा बनाई गई झूठी कहानियों के कारण टीका लेने के लिए मजबूर किया गया था. सरकार ने आश्वस्त किया था कि टीके सुरक्षित हैं.

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने 28 जनवरी, 2021 को टीका लिया और कुछ सप्ताह बाद 1 मार्च को उन टीकों के दुष्प्रभावों के कारण उनकी मृत्यु हो गई. फिलहाल हाईकोर्ट को याचिका पर सुनवाई की तारीख सौंपनी बाकी है, जिसने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार, वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बिल गेट्स को पक्ष बनाया गया है.

यह भी पढ़ें

Maharashtra Corona Update: कोरोना को लेकर महाराष्ट्र से आई राहत की खबर, यहां जानें ताजा आंकड़े

Pune Building Collapse: पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 5 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Maharashtra Exams 2022: ऑफलाइन ही होंगी महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget