एक्सप्लोरर

BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे ने मनसे में किया बड़े बदलाव, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने आगामी BMC चुनाव से पहले MNS में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें नए पदों की घोषणा और नियुक्ति शामिल है. संदीप देशपांडे को पहली बार मुंबई शहर अध्यक्ष बनाया गया है

Raj Thackeray Changes In MNS: आगामी मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. भले ही चुनाव की तारीखों की घोषणा अब तक नहीं हुई हो, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक चुनाव संपन्न हो सकते हैं. 

इसको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं. पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने MNS में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई नए पदों की घोषणा और महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.

राज ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक
राज ठाकरे की अध्यक्षता में मुंबई में MNS के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी BMC चुनाव को लेकर गहन समीक्षा की गई और संगठन को मजबूती देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक के दौरान पार्टी के सांगठनिक ढांचे को पुनर्गठित किया गया और नए पदों की घोषणा की गई.

अमित ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी
राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को MNS के सभी शाखा अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है. अमित ठाकरे को पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे MNS के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

संदीप देशपांडे बने मुंबई शहर अध्यक्ष
MNS के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे को मुंबई शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. यह पद MNS के इतिहास में पहली बार बनाया गया है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है. पदभार संभालने के बाद संदीप देशपांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "इस पद की जिम्मेदारी पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं, लेकिन साथ ही यह एक बड़ी चुनौती भी है. आगामी BMC चुनाव में मनसे को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा."

MNS संगठन में कई अन्य बड़े बदलाव किए गए हैं. यशवंत किलेदार को कोलाबा से माहिम और शिव खंड क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुणाल मैनकर को पश्चिमी मंडल का प्रभारी बनाया गया है. योगेश सावंत को पूर्वी मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी दी जाएगी और चुनावी तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं.

MNS की चुनावी रणनीति तेज
MNS ने आगामी BMC चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब MNS अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है, जिससे आगामी चुनाव में MNS के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget