एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: महाराष्ट्र में आपके इलाके में कब होंगे चुनाव और किस दिन आएंगे नतीजे? यहां जानें सबकुछ

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Schedule: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है. ऐसे में राज्य में 48 लोकसभा सीटों पर कब चुनाव होंगे इस बारे में यहां विस्तार से जानिए.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 का एलान हो गया है. महाराष्ट्र में पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 19 अप्रैल पहला चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण और 20 मई पांचवे चरण में वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित होगा.

महाराष्ट्र में कौन सी सीट पर और कब होगा मतदान?
पहला चरण: मतदान- 19 अप्रैल: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर (कुल निर्वाचन क्षेत्र 5)

दूसरा चरण: मतदान- 26 अप्रैल: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी (कुल निर्वाचन क्षेत्र- 8) 

तीसरा चरण: मतदान- 7 मई: रायगढ़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले (कुल निर्वाचन क्षेत्र - 11)

चौथा चरण: 13 मई: नांदेड़, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड (कुल निर्वाचन क्षेत्र - 11)

पांचवां चरण : 20 मई: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण (कुल निर्वाचन क्षेत्र - 13)

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटें हैं. इन सीटों पर अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां से बीजेपी ने सबसे अधिक बीजेपी ने जीती थी. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 23 लोकसभा सीटें जीती थी. इसके बाद शिवसेना 18 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 4 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 1 सीट जीती. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी 1 सीट जीती. इसके अलावा 1 सीट एक स्वतंत्र उम्मीदवार नवनीत राणा ने अमरावती से जीती थी.

महाराष्ट्र लोकसभा की ये है 48 सीटें
1. अहमदनगर
2. अकोला
3. अमरावती
4. औरंगाबाद
5. बारामती
6. बीड
7. भंडारा-गोंदिया
8. भिवंडी
9. बुलढाणा
10. चंद्रपुर
11. धुले
12. डिंडोरी
13. गढ़चिरौली-चिमूर
14. हातकनांगल
15. हिंगोली
16. जलगांव
17. जालना
18. कल्याण
19. कोल्हापुर
20. लातूर
21. माधा
22. मावल
23. मुंबई दक्षिण-मध्य
24. मुंबई-उत्तर
25. मुंबई-उत्तर-मध्य
26. मुंबई-उत्तर-पूर्व
27. मुंबई-उत्तर-पश्चिम
28. मुंबई-दक्षिण
29. नागपुर
30. नांदेड़
31. नंदुरबार
32. नासिक
33. उस्मानाबाद
34. पालघर
35. परभणी
36. पुणे
37. रायगढ़
38. रामटेक
39. रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
40. रावेर
41. सांगली
42. सतारा
43. शिर्डी
44. शिरूर
45. सोलापुर
46. ​​ठाणे
47. वर्धा
48. यवतमाल-वाशिम

महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा में कौन जीता कौन हारा?
1. अहमदनगर: डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपति (बीजेपी)
2. अकोला: संजय शामराव धोत्रे (बीजेपी)
3. अमरावती (एससी): नवनीत रवि राणा (स्वतंत्र)
4. औरंगाबाद: सैयद इम्तियाज जलील (एआईएमआईएम)
5. बारामती: श्रीमती. सुप्रिया सदानंद सुले (एनसीपी)
6. बीड: डॉ. प्रीतम गोपीनाथ राव मुंडे (बीजेपी)
7. भंडारा-गोंदिया: सुनील बाबूराव मेंढे (बीजेपी)
8. भिवंडी: कपिल मोरेश्वर पाटिल (बीजेपी)
9. बुलढाणा: प्रतापराव जाधव (शिवसेना)
10. चंद्रपुर: बालूभाऊ नारायणराव (उर्फ सुरेश) धानोरकर (कांग्रेस)
11. धुले: डॉ. सुभाष रामराव भामरे (बीजेपी)
12. डिंडोरी (एसटी): डॉ. भारती प्रवीण पवार (बीजेपी)
13. गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी): अशोक महादेवराव नेते (बीजेपी)
14. हटकनंगले: धैर्यशील एस. माने (शिवसेना)
15. हिंगोली: हेमंत श्रीराम पाटिल (शिवसेना)
16. जलगांव: उन्मेष भैयासाहेब पाटिल (बीजेपी)
17. जालना: रावसाहेब दादाराव दानवे (बीजेपी)
18. कल्याण: डाॅ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना)
19. कोल्हापुर: प्रो. संजय सदाशिवराव मांडलिक (शिवसेना)
20. लातूर (एससी): सुधाकर तुकाराम श्रंगारे (बीजेपी)
21. माधा: रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (बीजेपी)
22. मावल: श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना)
23. मुंबई दक्षिण-मध्य: शेवाले, राहुल रमेश (शिवसेना)
24. मुंबई-उत्तर: गोपाल चिनय्या शेट्टी (बीजेपी)
25. मुंबई-उत्तर-मध्य: पूनम प्रमोद महाजन (बीजेपी)
26. मुंबई-उत्तर-पूर्व: मनोज किशोरभाई कोटक (बीजेपी)
27. मुंबई-उत्तर-पश्चिम: गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर (शिवसेना)
28. मुंबई-दक्षिण: अरविंद गणपत सावंत (शिवसेना)
29. नागपुर: नितिन जयराम गडकरी (बीजेपी)
30. नांदेड़: प्रतापराव पाटिल चिखलीकर (बीजेपी)
31. नंदुरबार (एसटी): डॉ. हीना विजयकुमार गावित (बीजेपी)
32. नासिक: हेमन्त तुकाराम गोडसे (शिवसेना)
33. उस्मानाबाद: ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ ​​पवन राजेनिम्बलकर (शिवसेना)
34. पालघर (एसटी): राजेंद्र ढेड्या गावित (शिवसेना)
35. परभणी: संजय हरिभाऊ जाधव (शिवसेना)
36. पुणे: गिरीश भालचंद्र बापट (बीजेपी)
37. रायगढ़: सुनील दत्तात्रेय तटकरे (एनसीपी)
38. रामटेक (एससी): कृपाल बालाजी तुमाने (शिवसेना)
39. रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग: विनायक भाऊराव राउत (शिवसेना)
40. रावेर: रक्षा निखिल खडसे (बीजेपी)
41. सांगली: संजय (चाचा) रामचन्द्र पाटिल (बीजेपी)
42. सतारा: श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल (एनसीपी)
43. शिरडी (एससी): सदाशिव किसन लोखंडे (शिवसेना)
44. शिरूर: डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे (एनसीपी)
45. सोलापुर (एससी): डॉ. जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी (बीजेपी)
46. ​​ठाणे: राजन बाबूराव विचारे (शिवसेना)
47. वर्धा: रामदास चंद्रभानजी तडस (बीजेपी)
48. यवतमाल-वाशिम: भावना गवली (पाटिल) (शिवसेना)

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: महाविकास अघाड़ी में इन दो सीटों पर खींचतान, कांग्रेस और उद्धव गुट ने ठोका दावा, फंसेगा पेंच?

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget